Doctor Verified

रोज सुबह उठते ही बन जाती है गैस, तो अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Remedies for Gas: गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। जानें, इनके बारे में-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 24, 2023 06:00 IST
रोज सुबह उठते ही बन जाती है गैस, तो अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Remedies to Get Rid of Morning Gas in Hindi: अपच, गैस और एसिडिटी, ये ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे आजकल ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा तला-भुना खाना, मसालेदार भोजन और तनाव की वजह से अकसर ये समस्याएं होती हैं। वैसे तो अधिकतर लोगों को खाना खाने के बाद गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं होती हैं। लेकिन कई लोगों को रोज सुबह उठने के तुरंत बाद ही गैस के लक्षण महसूस होने लगते हैं। इसकी वजह से पेट दर्द, ऐंठन और ब्लोटिंग जैसे लक्षणों का अनुभव होने लगता है। यही वजह है कि अकसर लोग गैस से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट गैस की दवाई लेते हैं। जबकि लंबे समय तक गैस की दवा खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आप चाहें तो गैस से छुटकारा पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को भी आजमा सकते हैं। तो आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं गैस के लिए आयुर्वेदिक उपाय-

गैस से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Remedies to Get Rid of  Gas in Hindi

1. हींग

अगर आपको सुबह उठने के बाद गैस बनती है, तो हींग का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में हींग को काफी अहम माना गया है। यह वात दोष को शांत करने में मदद करता है। हींग में एंटी-फ्लैटुलेंट, एंटीस्पास्मोडिक और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। गैस से राहत पाने के लिए हींग को सब्जी या दाल में डालकर खा सकते हैं। आप चाहें तो आधे गिलास गुनगुने पानी में भी हींग मिलाकर पी सकते हैं। इससे गैस से तुरंत राहत मिल सकती है। लेकिन हींग खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की जांच जरूर करें। 

2. जीरा पानी

गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको सुबह उठने के बाद गैस बनी रहती है, तो जीरा पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप रात को एक गिलास पानी में जीरा भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें। इससे पाचन क्रिया सक्रिय रहेगी। जीरा पानी पीने से पित्त और अन्य एंजाइम भी मजबूत बनते हैं। जीरा पानी पेट और आंतों को भोजन को पचाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में गैस के कारण हो रहा है पेट दर्द? राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

3. अदरक

आयुर्वेद में अदरक को एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। यह कार्मिनेटिव के रूप में काम करता है। अगर आपको गैस बनती है, तो आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक में मौजूद गुण गैस और एसिडिटी को कम करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप अदरक का रस निकाल लें। इसमें गुनगुने पानी में मिलाएं और पी लें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इससे आपको तुरंत ही गैस से राहत मिल जाएगी। आप रोज सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन कर सकते हैं। 

remedies for gas and acidity

4. पुदीने की पत्तियां

रोज सुबह खाली पेट पुदीने का पानी पीने से भी आपको गैस से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियां लें। इन्हें पानी में उबालें और फिर छानकर पी लें। आप चाहें तो रातभर के लिए पुदीने की पत्तियों को पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट पी सकते हैं। पुदीने की पत्तियों की तासीर ठंडी होती है। इससे पेट की जलन और गर्मी शांत होती है। साथ ही, गैस और एसिडिटी के लक्षणों में भी आराम मिलता है

5. केला

आयुर्वेद में केले को गैस और एसिडिटी के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। केले में पोटैशियम होता है, जो एसिडिक एपिसोड को दूर करने में मदद करता है। अगर आप रोजाना केले का सेवन करेंगे, तो इससे गैस और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, केला खाने से मल त्याग भी आसानी से हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें- इन 4 तरीकों से करें सौंफ का सेवन, जल्द मिलेगा आराम

6. ठंडा दूध

ठंडे दूध में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व की मात्रा अधिक होती है। अगर आप सुबह उठने के बाद गैस बनने लगती है, तो ठंडा दूध पीना फायदेमंद हो सकता है। ठंडा दूध पीने से एसिड की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। आयुर्वेद में ठंडे दूध को गैस के लिए काफी कारगर माना गया है। साथ ही, अगर आप रोजाना ठंडा दूध पिएंगे, तो इससे जलन से भी राहत मिल सकती है। इसलिए आपको ठंडा दूध जरूर पीना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

 
Disclaimer