
Home Remedies For Gastric Pain In Summer: गर्मी में बाहर का ज्यादा खाने, तला-भुना खाने और कई बार देर से सोने और एक्सरसाइज की कमी से पेट में गैस बन जाती है। गर्मी में ये समस्या काफी ज्यादा होती है कि क्योंकि गर्मी में खाना पचने में समय लगता है और तला भुना खाने आसानी से नहीं पचता है। ऐसे में पेट में गैस होने के साथ दर्द भी हो जाता है। कई बार ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। गैस के कारण होने वाला दर्द एक स्थान पर न होकर घूमता रहता है। इस दर्द को दूर करने के लिए कुछ कुछ घरेलू उपायों की मदद भी ला सकती है। आइए जानते हैं गर्मी में गैस के कारण पेट दर्द को दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में।
पुदीना के पत्ते
गर्मी में पुदीना के पत्तों के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते है। इन पत्तों की चटनी बनाने के साथ कई लोग इसे शिकंजी वगैरह में भी डालकर पीते है। गर्मी में होने वाली पेट में गैस और दर्द को दूर करने के लिए पुदीने की 5-6 पत्तियां लें और उन्हें काले नमक के साथ चबाकर खाएं। ऐसा करने से पेट में गैस की समस्या दूर होगी और पेट दर्द में भी आराम मिलेगा।

छाछ
पोषक तत्वों से भरपूर छाछ गर्मी में किसी औषधी से कम नहीं है। इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। गर्मी में वाली पेट दर्द और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए एक गिलास छाछ में काला नमक और अजवाइन को डालकर पिएं। ऐसा करने से गैस की समस्या तुरंत शांत होगी और दर्द में भी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को मैंगो शेक पिलाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
नींबू
नींबू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से पेट में होने वाली गैस और दर्द को दूर किया जा सकता है। इसको यूज करने के लिए काला नमक के साथ नींबू का रस मिलाकर पानी तैयार किया जा सकता है और 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच नींबू का रस को मिलाएं। ऐसा करने से गैस में आराम मिलेगा।
हींग
हींग के सेवन से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती है। इसमें पाए जाने वाले तत्व गैस के कारण होने वाले पेट दर्द को आसानी से दूर करते है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिसाल गर्म पानी में 2 चुटकी हींग मिलाकर पिएं। स उपाय से जल्द ही आराम मिलता है।
अदरक
अदरक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है और शरीर भी हेल्दी रहता है। इसक सेवन करने के लिए 1 टुकड़े अदरक में काला नमक और नींबू का रस लगाकर चूसे। ऐसा करने से गर्मी के कारण होने वाली गैस और पेट दर्द से आराम मिलेगा।
गर्मी में गैस के कारण हो रहा है पेट दर्द से राहत पाने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन उपायों को करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version