Home Remedies To Treat Inner Knee Pain: बढ़ती उम्र, लंबे समय तक बैठे रहना, खराब खानपान, ज्यादा वजन, अव्यवस्थित जीवनशैली, कमजोरी, विटामिन्स की कमी, कैल्शियम की कमी और अर्थराइटिस के कारण घुटनों में अंदरूनी दर्द की समस्या हो जाती हैं। घुटनों मेंदर्द के कारण व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है और कई बार उसे रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी आने लगती हैं। यह एक प्रकार का वात रोग हैं,जिसमें घुटनों के हड्डियों के बीच गैप आ जाता है। कई बार इस कारण घुटनों से कट-कट की आवाज भी आने लगती हैं। इसके साथ दर्द और सूजन की समस्या भी काफी हद तक बढ़ जाती हैं। अक्सर लोग घुटनों के दर्द को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन लंबे समय तक अवॉयड करने से ये समस्या बढ़ सकती हैं। घुटनों के अंदरूनी दर्द को कम करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की नोएडा के वैघ जी आयुर्वेदिक क्लिनिक के बीएमएस. एमडी डॉक्टर अंकुर गुप्ता से।
जंक फूड्स से दूरी बनाए
घुटनों के अंदरूनी दर्द को कम करने के लिए जंक फूड्स का हरगिज सेवन न करें। जंक फूड्स शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ घुटनों के अंदरूनी दर्द की समस्या को बढ़ा सकते हैं। घुटनों के दर्द को कम करने के लिए जंक फूड्स के साथ प्रोस्सेड फूड्स के सेवन से भी बचें।
हरी सब्जियों का सेवन करें
घुटनों के अंदरूनी दर्द को कम करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। हरी सब्जियों में मौजूद आयरन और प्रोटीन शरीर को ताकत देता है और खून की कमी को भी दूर करता है। हरी सब्जियों के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है। हरी सब्जियों में पालक, गोभी, ब्रोकली, सरसों का साग और लौकी का सेवन किया जा सकता हैं।
कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन
घुटने के अंदरूनी दर्द को कम करने के लिए कैल्शियम फूड्स का सेवन जरूरी होता है। कैल्शियम से भरपूर फूड्स जैसे दूध, दही और पनीर की मात्रा डाइट में बढ़ाएं। इन फूड्स के सेवन से हड्डियों की कमजोरी दूर होने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है।
इसे भी पढ़ें- Viral Infection: वायरल इंफेक्शन से बचाव के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय, सेहत में होगा सुधार
वॉक करें
शरीर को हेल्दी रखने के लिए सुबह और शाम नियमित वॉक करना जरूरी होता है। वॉक करने से घुटनों में फ्लेक्सबिलिटी बनी रहती है और दर्द, सूजन से आराम मिलता हैं। 30 मिनट सुबह और शाम को वॉक करने से कई बीमारियों से बचाव होता हैं और वजन भी कंट्रोल में रहता हैं।
मखाना और अंजीर का सेवन करें
घुटनों की ताकत बढ़ाने और शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए 1 गिलास दूध में 10 से 15 मखाने को डालकर उबालें और नियमित इसका सेवन करें। वहीं 1 गिलास दूध में 1 से दूध अंजीर को उबालकर खाने से शरीर को ताकत मिलती है और घुटनों का दर्द दूर होता हैं। मखाने और अंजीर में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता हैं।
घुटनों के अंदरूनी दर्द को कम करने के लिए इन उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik