Expert

हिप्स पर हो गए हैं एक्ने तो आजमाएं ये कारगर टिप्स, दूर होगी समस्या

चेहरे पर होने वाले एक्ने दिखाई देते हैं तो इनके इलाज के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं लेकिन हिप्स पर होने वाले एक्ने को लोग इग्नोर कर देते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हिप्स पर हो गए हैं एक्ने तो आजमाएं ये कारगर टिप्स, दूर होगी समस्या


प्रदूषण का स्किन पर बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। खासकर, चेहरे पर एक्ने की समस्या सबसे ज्यादा होती है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन हिप्स पर होने वाले एक्ने यानी बट एक्ने (butt acne) को लोग अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं, जिसके कारण हिप्स पर एक्ने के निशान हो जाते हैं। बट एक्ने फॉलिकुलिटिस नामक त्वचा की स्थिति से आते हैं। फॉलिकुलिटिस तब होता है जब बालों के रोम में सूजन आ जाती है। इसके अलावा बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी बट एक्ने की समस्या होती है। खासकर, गर्मी के मौसम में हिप्स पर ज्यादा एक्ने होने लगते हैं। इस लेख में अर्बन क्लैप के साथ काम कर रहीं ब्यूटीशियन आशू मैसी हिप्स पर होने वाले एक्ने के निशानों को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बता रही हैं, जिन्हें आजमा कर आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

बट एक्ने से छुटकारा पाने के तरीके - How To Get Rid Of Butt Acne Marks

1. सेब का सिरका - Apple Cider Vinegar 

सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर स्किन के लिए लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। सेब का सिरका स्किन को साफ करने में मदद करता है, जिससे बट एक्ने और इसके दाग कम हो सकते हैं। बट एक्ने से छुटकारा पाने के लिए आप एक बाउल में 1 चम्मच सेब का सिरका डालें और इसमें 2 चम्मच पानी मिलाएं। इसके बाद एक कॉटन के टुकड़े को सेब के सिरके में डुबोएं और फिर इसे अपने हिप्स पर होने वाले एक्ने पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे साफ पानी से साफ करें। बट एक्ने (butt acne) से छुटकारा पाने के लिए आप इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें। 

vineger

इसे भी पढ़ें: मुंहासे दूर करने के लिए पिएं ये 3 जूस, जानें रेसिपी और फायदे

2.  नियासिनमाइड - Niacinamide

बीते कुछ समय में नियासिनमाइड काफी ट्रेंड में रहा है, इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नियासिनमाइड में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो त्वचा पर होने वाली जलन को शांत कर सकते हैं। इसके अलावा नियासिनमाइड के इस्तेमाल से बट एक्ने के कारण होने वाले काले धब्बों को दूर करने में भी मदद कर सकते हैं। नियासिनमाइड (Niacinamide) सीरम को रात के समय में बट एक्ने पर लगाकर हल्की मसाज करें और सूखने के बाद ही कपड़ा पहनें। इस सीरम के नियमित इस्तेमाल से आपको बट एक्ने से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: Acne Scars: मुंहासों के न‍िशान से बचने के ल‍िए फॉलो करें यह स्‍क‍िन केयर रूटीन, मिलेगी बेदाग त्‍वचा

हिप्स एक्ने यानी बट एक्ने से बचने के तरीके - Ways To Avoid Butt Acne

1. अपना अंडरवियर नियमित रूप से बदलें और अगर आपको बहुत पसीना आता है तो दिन में दो बार ऐसा करें।

2. ध्यान रखें कि आप कॉटन का अंडरवियर ही पहनें।

3. वर्कआउट के बाद नहाएं जरूर। ऐसा इसलिए, क्योंकि वर्कआउट करने पर पसीना आता है, जिसके कारण भी हिप्स पर एक्ने हो सकते हैं। 

4. टाइट लेगिंग्स/पैंट्स पहनने से बचें। ज्यादा से ज्यादा कॉटन के कपड़े पहनें।

ये सभी घरेलू उपाय हैं, इन्हें आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

Celeb Hair Care: जया बच्चन ने खोला अपने लंबे बालों का राज, बताया- लगाती हैं घर पर बना ये स्पेशल तेल

Disclaimer