Best Time To Drink Apple Cider Vinegar- एप्पल साइडर विनेगर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे सेब से तैयार किया जाता है, जिसे कई दिनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है। डायबिटीज, पेट से जुड़ी समस्याओं समेत कई स्वास्थ्य परेशानियों को दूर करने में ये फायदेमंद होता है। लेकिन इसे कब और किस समय पीना चाहिए, इस बात को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं। औषधीय गुणों के कारण लोग इसका सेवन काफी ज्यादा करते हैं, लेकिन सही समय या तरीके से ही इसे पीने पर आपको फायदा मिल सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रोहिणी पाटिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एप्पल साइडर विनेगर पीने का सही समय और तरीका बताया है।
एप्पल साइडर विनेगर पीने का सही समय क्या है? - What Is The Best Time To Drink Apple Cider Vinegar?
न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रोहिणी पाटिल का मानना है कि एप्पल साइडर विनेगर पीने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट होता है। अगर आप हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो हमेशा पहले एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करें और एक घंटे बाद ही अपना हेल्दी ब्रेकफास्ट खाएं। एप्पल साइडर विनेगर पीने के बाद अपनी डाइट में थोड़ी सी मात्रा में हल्दी जरूर शामिल करें, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपके पेट और आंत के रास्ते को भी बहुत सारे एंटीसेप्टिक लाभ पहुंचाने में मदद करता हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए सुबह के समय सबसे पहले एप्पल साइडर विनेगर पीने की कोशिश करें। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो एप्पल साइडर विनेगर दिन के किसी भी समय खाना खाने से पहले पी सकते हैं, क्योंकि ये आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। लेकिन अगर आप इसे सुबह खाली पेट नहीं पी सकते हैं, तो पानी में मिलाकर पूरे दिन इसका सेवन कर सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर पीने से क्या फायदे हैं? - What Are The Health Benefits Of Apple Cider Vinegar in Hindi?
- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज को मैनेज करें।
- एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाकर पचाने में मदद कर सकता है।
- खाना खाने से पहले थोड़ी मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर पीने से भूख कम लगती है और फैट जलाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट इस तरह पिएं एप्पल साइडर विनेगर, वजन होगा कम और मिलेंगे कई फायदे
- कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
- बालों और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है।
- एसिड रिफ्लक्स को नियंत्रण में रखने में फायदेमंद है।
View this post on Instagram
अगर आप भी एप्पल साइडर विनेगर से मिलने वाले फायदों का लाभ पाना चाहते हैं, तो इसे सही समय पर और सही तरीके से पीने की कोशिश करें। लेकिन ध्यान रहे आपको कब्ज की समस्या है, या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो इसके सेवन से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version