Doctor Verified

Apple Cider Vinegar in Morning: सुबह खाली पेट इस तरह पिएं एप्पल साइडर विनेगर, वजन होगा कम और मिलेंगे कई फायदे

Apple Cider Vinegar in Morning: सुबह के समय एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कैसे करें? जानें फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
Apple Cider Vinegar in Morning: सुबह खाली पेट इस तरह पिएं एप्पल साइडर विनेगर, वजन होगा कम और मिलेंगे कई फायदे


कैसे करें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन?- How To Drink Apple Cider Vinegar in Hindi

वजन कम करना हो या शरीर को बीमारियों से बचाने की बात हो, एप्पल साइडर विनेगर का सेवन इन सभी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप इसका सही समय पर और सही तरीके से सेवन नहीं करते हैं, तो आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं। एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कई लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी करते हैं। सुबह के समय एप्पल साइडर विनेगर पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "एप्पल साइडर विनेगर एक तरह का डिटॉक्सीफाइंग एजेंट होता है। सुबह के समय इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके अलावा आपको हमेशा संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। एप्पल साइडर विनेगर का सेवन रात में सोने से पहले और खाना खाने के बाद बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।"

Apple Cider Vinegar Benefits in Hindi

इसे भी पढ़ें: सेब का सिरका किसे नहीं लेना चाहिए? डायटीशियन से जानें इसके बारे में

सुबह एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे- Drinking Apple Cider Vinegar in Morning Benefits in Hindi

सुबह के समय एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका पीने से आपको वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है। सुबह के समय इसका सेवन करने से आपके शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है और शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में बहुत फायदा मिलता है। शरीर का पीएच बैलेंस भी सुबह के समय एप्पल साइडर विनेगर पीने से सही रहता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय सेब का सिरका या एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से आपके शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती है और थकान दूर होती है। सुबह के समय एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे इस तरह से हैं-

1. वजन कम करने के लिए सुबह के समय एप्पल साइडर विनेगर पीना बहुत फायदेमंद होता है। 

2. शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों दूर करने के लिए भी सुबह के समय एप्पल साइडर विनेगर का सेवन फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें: रात में सोने से पहले एप्पल साइडर विनेगर पीने से क्या लाभ मिलते हैं? जानें एक्सपर्ट से

3. पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों में सुबह के समय एप्पल साइडर विनेगर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 

4. डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह के समय एप्पल साइडर विनेगर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 

5. स्किन से जुड़ी परेशानियों में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट से इसकी मात्रा और समय के बारे में जानकारी जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं तो एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें धनिया के बीज का सेवन, तेजी से मिलेगा फायदा

Disclaimer