Expert

नींबू का रस या एप्पल साइडर विनेगर? जानें पेट के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद

Benefits of Drinking Lemon Juice for Stomach in Hindi: नींबू और एप्पल साइडर विनेगर दोनों ही सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। दोनों ही खट्टे नेचर के होते हैं। नींबू और एप्पल साइडर विनेगर दोनों ही गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
नींबू का रस या एप्पल साइडर विनेगर? जानें पेट के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद


Benefits of Drinking Lemon Juice for Stomach in Hindi: नींबू और एप्पल साइडर विनेगर दोनों ही सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। दोनों ही खट्टे नेचर के होते हैं। नींबू और एप्पल साइडर विनेगर दोनों ही गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दोनों ही वजन घटाने में बेहद कारगर साबित होते हैं। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए आप दोनों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें पीने से पाचन क्रिया तेज होती है साथ ही साथ पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया का भी सफाया होता है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइये डाइटिशियन डिंपल जांगड़ा से जानते हैं पेट के लिए नींबू का रस या एप्पल साइडर विनेगर क्या ज्यादा फायदेमंद होता है?

पेट के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद?

एप्पल साइडर विनेगर या नींबू का रस दोनों में अगर यह देखा जाए कि पेट के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है। तो इसके लिए हमें इनके बीच के अंतर को समझना होगा। नींबू के रस में 31 एमजी विटामिन सी होता है, जबकि एप्पल साइडर विनेगर में यह विटामिन बेहद कम होता है। नींबू के रस का ज्यादा सेवन दांतों में समस्या का कारण बन सकता है। जबकि, एप्पल साइडर विनेगर ज्यादा लेने से कई बार जी मचलाना और पाचन तंत्र में गड़बड़ी का कारण बन सकता है। नींबू का रस पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और मलत्याग में होने वाली कठिनाई भी कम होती है। देखा जाए तो कई मामलों में नींबू का रस पीना पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dimple Jangda (@dimplejangdaofficial)

नींबू पानी पीने से पेट को होने वाले फायदे

  • नींबू पानी पीने से गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • इसे पीने से आपको ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की समस्या नहीं होती है।
  • नींबू पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का लेवल बैलेंस रहता है, जिससे मलत्याग में कठिनाई की समस्या भी कम होती है।
  • नींबू पानी का सेवन करने से पेट साफ होता है।

Read Next

क्‍या सर्दी-जुकाम होने पर मूंगफली खा सकते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version