Expert

सफेद पानी की समस्या से हैं परेशान तो ट्राई करें एप्पल साइडर विनेगर से बनी ये ड्रिंक

सफेद पानी की समस्या बढ़ने पर महिलाओं के शरीर में इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है, जिसे रोकने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद पानी की समस्या से हैं परेशान तो ट्राई करें एप्पल साइडर विनेगर से बनी ये ड्रिंक


Drink To Get Rid Of White Vaginal Discharge- व्हाइट डिसचार्ज महिलाओं में होने वाली एख आम समस्या है, जिसे ल्यूकेरिया भी कहा जाता है। महिलाओं में यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, जिसमें आपके योनी से चिपचिपा सफेद डिस्चार्ज निकलता है। वजाइना से सफेद पानी निकलने के कारण आपके प्राइवेट पार्ट में बदबू की समस्या भी बढ़ सकती है। अगर आपको बहुत कम मात्रा में योनी से सफेद पानी निकलने की समस्या हो रही है तो आप इसे नजरअंदाज कर सकते हैं, लेकिन अगर बहुत ज्यादा मात्रा में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हो रही है तो ये चिंता का विषय हो सकता है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके सफेद पानी की समस्या को कम करने या इससे छुटकारा पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर ड्रिंक पीने की सलाह दी है। आइए जानते हैं रेसिपी और फायदों के बारे में। 

क्या एप्पल साइडर विनेगर पीने से सफेद पानी की समस्या कम हो सकती है- Can Apple Cider Vinegar Drink Help To Reduce White Discharge in Hindi?

ACV में एसिटिक एसिड होता है, जिसमें रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो आपके शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से पीएच संतुलन को ठीक करने में मदद मिल सकती है, जो संभावित रूप से इंफेक्शन फैलने के खतरे को कम कर सकता है और व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को रोक सकता है। हालांकि नींबू और शहद में रोगाणुरोधी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। हालांकि व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को रोकने में इन्हें कुछ खास उपयोगी नहीं माना जाता है, बल्कि एप्पल साइडर विनेगर के असर को तेज करने और इसके कारण पेट में होने वाली जलन को शांत करने में ये काफी प्रभावी माने जाते हैं। 

एप्पल साइडर विनेगर ड्रिंक कैसे बनाएं? - How to make Apple Cider Vinegar Drink in Hindi?

एप्पल साइड विनेगर को बिना पानी में मिलाएं पीने से आपको पेट में जलन या असुविधा हो सकती है। इसलिए आप हमेशा एक गिलास पानी में ही इसे मिलाकर पिएं। सफेद पानी की समस्या को दूर करने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या है तो डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स, मिलेगी जल्दी राहत

एप्पल साइडर विनेगर ड्रिंक पीने का सही समय और मात्रा? - Right Time And Quantity To Drink Apple Cider Vinegar Drink in Hindi?

अगर आप पहली बार एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने जा रहे हैं तो कम मात्रा से इसका सेवन करना शुरू करें। जैसे एक बार में सिर्फ एक चम्मच और फिर धीरे-धीरे अपनी सहनशीलता के अनुसार इसकी खुराक बढ़ाएं, क्योंकि ACV की अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं या इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को खाली पेट ACV का सेवन करने से पेट में समस्या या असुविधा हो सकती है, इसलिए आप इसे खाना खाने के बाद पीने की कोशिश करें। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rajmani Patel (@missherbofficial)

Image Credit Freepik

Read Next

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, जोड़ों की समस्या भी होगी दूर

Disclaimer