
Foods For White Vaginal Discharge In Women: महिलाओं के प्राईवेट पार्ट से हल्का पानी निकलना सामान्य है। लेकिन कई बा इस पानी के साथ चिपचिपा पदार्थ, बदबू और गाढ़ा पानी भी निकलने लगे, तो समझ लीजिए कि महिलाओं को सफेद पानी जिससे ल्यूकोरिया भी कहते हैं, इसकी समस्या हो गई है। इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे हार्मोनल असंतुलन, प्रेग्नेंसी, तनाव और डायबिटीज। अक्सर ये समस्या होने पर महिलाओं के शरीर में कमजोरी के साथ इंफेक्शन होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। अक्सर महिलाएं सफेद पानी की समस्या को काफी हल्के में लेती है, जिस कारण आगे चलकर ये समस्या कई गुना बढ़ सकती है। कई बार महिलाएं इस समस्या से राहत पाने के लिए कई तरह के फूड्स का सेवन करती है लेकिन जल्दी आराम नहीं मिलता है। ऐसे में महिलाएं सफेद पानी की समस्या को कम करने के लिए कुछ फूड्स का सेवन कर सकती हैं। ये फूड्स खाने से सफेद पानी की समस्या से राहत मिलेगी और शरीर को ताकत भी मिलेगी। इन फूड्स के बारे में डॉक्टर प्रियंका त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह सफेद पानी की समस्या से राहत पाने वाले फूड्स के बारे में बता रही हैं।
1. 1 केला और दही
महिलाओं को सफेद पानी की समस्या से राहत पाने के लिए 1 केला और दही को फेंटकर जरूर खाना चाहिए। इन दोनों चीजों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है,जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ शरीर को ताकत देता है। इस मिश्रण को 15 साल की उम्र के बाद की लड़की इसका सेवन 20 दिन तक कर सकती हैं।
View this post on Instagram
2. सफेद तिल
सफेद पानी की समस्या होने पर महिलाओं को सफेद तिल का सेवन अवश्य करना चाहिए। सफेद तिल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन ई पाया जाता है। सफेद पानी की समस्या से राहत पाने के लिए महिलाओं को खाने के बाद 1 चम्मच तिल को चबा-चबा कर खाएं। उसके बाद हल्का गुनगुना पानी पिएं। इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता हैं।
3. शतावरी
महिलाओं के शरीर की लिए शतावरी बहुत फायदेमंद होती है। ये एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो शरीर की कई समस्याओं को ठीक करती है। इसमें मौजूद इसमें सोडियम, पोटेशियम, आयरन, प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता है, जो महिलाओं को पीरियड्स संबंधी समस्याओं को कम करने के साथ हार्मोनल बैलेंस को भी ठीक करता है।
इसे भी पढ़ें- Vaginal Hygiene: महिलाएं प्राइवेट पार्ट (वजाइना) की हाइजीन को बनाए रखने के लिए अपनाएं 4 आसान टिप्स
4. धनिए के बीज
धनिए के बीज की मदद से भी सफेद पानी की समस्या को कम किया जा सकता है। इनकी तासीर ठंडी होने के साथ ये महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 1 चम्मच धनिए के बीज 1 गिलास पानी नें भिगोए। सुबह इस पानी को छानकर पीने से ल्यूकोरिया की समस्या से राहत मिलती है।
सफेद पानी (व्हाइट डिस्चार्ज) की समस्या होने पर महिलाएं इन फूड्स को खा सकती हैं। हालांकि, इन फूड्स को खाने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version