Expert

पीरियड्स के दौरान डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फूड्स, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी

पीरियड्स होने पर महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती है, जिससे निपटने के लिए आप अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स के दौरान डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फूड्स, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी


Best Foods To Eat During Periods: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसका सीधा असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। पीरियड होने पर महिलाओं के पेट में दर्द, ऐंठन, अपच, ब्लोटिंग और भूख न लगने जैसी समस्याएं होना आम है। लेकिन कुछ महिलाओं में यह लक्षण बहुत ज्यादा नजर आते हैं, जबकि कुछ महिलाओं को पीरियड आने के बाद किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं होती है। हालांकि पीरियड्स के दौरान भी महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि इस समय उनके शरीर से अतिरिक्त खून बाहर निकलता है, जिस कारण उन्हें ज्यादा कमजोरी महसूस हो सकती हैं। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं क्या खा सकती हैं? तो आइए  न्यूट्रिशनिस्ट नमामी से जानते हैं कि महिलाएं पीरियड्स के दौरान डाइट में क्या-क्या शामिल करें? (What Foods Are Good For Women On Periods)

पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए? - What To Eat During Periods in Hindi?

1. खजूर 

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में अकड़न और ऐंठन होने लगती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में मैग्नीशियम से भरपूर खजूर शामिल कर सकते हैं। खजूर के सेवन से पीरियड क्रैम्प्स को कम करने में मदद मिल सकती है। 

2. केला 

केले में पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होती है, जो पीरियड के कारण महिलाओं के शरीर में होने वाले डिहाइड्रेशन की समस्या को रोकने और ऐंठन को कम करने में मदद करता है। 

3. अदरक 

अदरक में सूजन-रोधी और ऐंठन-रोधी गुण होते हैं, जो पीरियड के दौरान होने वाली ऐंठन को कम करने और गर्भाशय के संकुचन की समस्या को शांत करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- देरी से पीरियड आने के पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं ये 5 कारण, एक्सपर्ट से जानें

4. गुड़ 

गुड़ आयरन का एक नेचुरल स्रोत है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली थकान और कमजोरी से लड़ने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं यह आपके पेट में एक गर्म प्रभाव छोड़ता है, जो पीरियड से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकता है। 

5. पालक

पीरियड के दौरान महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, जिसे फिर से भरना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपनी डाइट में पालक जैसी हरी पत्तेदार आयरन से भरपूर सब्जियां शामिल कर सकते हैं। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Nmami (@nmamiagarwal)

पीरियड्स से जुड़ी समस्या कम करने के लिए आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

Iron or Clay Pot: स्वस्थ रहने के लिए किस बर्तन में खाना पकाना होता है ज्यादा फायदेमंद?

Disclaimer