Doctor Verified

Iron or Clay Pot: स्वस्थ रहने के लिए किस बर्तन में खाना पकाना होता है ज्यादा फायदेमंद?

खाना बनाने के लिए लोहे और मिट्टी दोनों तरह के बर्तन फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें से क्या ज्यादा बेहतर है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Iron or Clay Pot: स्वस्थ रहने के लिए किस बर्तन में खाना पकाना होता है ज्यादा फायदेमंद?


Is It Healthy To Cook In Cast Iron Pots: पुराने समय में लोग खाना बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल करते थे। लेकिन समय बदलने के साथ लोहे और स्टील के बर्तन भी इस्तेमाल होने लगे हैं। वहीं आजकल कांच के बर्तन इस्तेमाल करने का क्रेज भी काफी बढ़ गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं गलत बर्तन इस्तेमाल करने से आपकी सेहत को भी नुकसान हो सकता है। खराब क्वालिटी वाले बर्तन में केमिकल कंपाउंड ज्यादा होते हैं। ऐसे में जब आप बर्तन में कुछ गर्म बनाते हैं, तो इससे बर्तन के कंपाउंड खाने में भी आ जाते हैं। इसके कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में कई लोग मिट्टी और लोहे के बर्तन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सेहत के लिए इनमें से कौन-से बर्तन ज्यादा बेहतर हैं? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

utensils

खाना बनाने के लिए लोहे या मिट्टी के बर्तन में क्या ज्यादा बेहतर है? Iron or Clay Pot Which Is Better For Cooking

खाना बनाने के लिए दोनों तरह के बर्तन ही फायदेमंद हैं। लेकिन इनमें ज्यादा फायदेमंद लोहे का बर्तन माना जाता है। ध्यान रखें कि आपको सिर्फ सर्टिफिकेशन वाले बर्तन ही खाना बनाने के लिए चुनें। अगर आपका आयरन इनटेक ज्यादा है, तो आपको लोहे के बर्तन अवॉइड करने चाहिए। ऐसे में आप मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से सेहत को मिलते हैं ढेर सारे फायदे, विज्ञान भी मानता है इसे सही

लोहे के बर्तन में खाना बनाने के फायदे- Benefits of Using Iron Utensils For Cooking

लोहे के बर्तन में खाना बनाने से खाना आयरन सोख लेता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो आप इसका इस्तेमाल जरूर करें। लोहे के बर्तन केमिकल फ्री होते हैं तो इनमें खाना बनाना आपके लिए सेफ होगा। यह लंबे समय तक इस्तेमाल हो जाते हैं और शरीर में पोषक तत्व भी बढ़ाते हैं। 

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के फायदे- Benefits of Using Clay Pot Utensils For Cooking

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाना भी सेहत के लिए हेल्दी है। इससे खाने में स्वाद और पोषक तत्व दोनों ही बढ़ते हैं। यह खाने को बिल्कुल ड्राई नहीं करेगा। मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से खाना काफी देर तक गर्म रहता है। इससे खाना टॉक्सिन और केमिकल फ्री बनता है। 

इसे भी पढ़ें- एलुमिनियम के बर्तन में खाना बनाने से सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान, जानें इनके बारे में

बर्तन खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान- Things Should Keep In Mind While Purchasing Utensils

लेड फ्री बर्तन चुनें

आप जब भी बर्तन चुनें तो ध्यान रखें कि आप किसी अच्छे ब्रेंड का बर्तन ही खरीदें। इसके साथ ही, आपके बर्तन लेड फ्री बर्तन ही चुनें। ऐसे बर्तन चुनें जो सर्टिफिकेशन के साथ ही बेचे जा रहे हो। इससे आपको बर्तन की क्वीलिटी का अंदाजा होगा। 

किन बीमारियों में अवॉइड करें

लिवर से जुड़ी समस्याओं वालों को लोहे के बर्तन में खाना नहीं बनाना चाहिए। साथ ही, जो लोग डेली डाइट में आयरन ज्यादा लेते हैं उन्हें लोहे के बर्तन में खाना नहीं बनाना चाहिए। 

एसिडिट फूड

एलुमिनियम और कॉपर के बर्तन एसिडिट फूड बनाने के लिए बिल्कुल इस्तेमाल न करें। क्योंकि कॉपर एसिडिक खाने के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। इसके कारण आपका खाना नुकसानदायक हो सकता है। 

Read Next

बेली फैट घटाने के लिए लाइफस्टाइल में जरूर करें ये 10 बदलाव, वेट लॉस में भी मिलेगी मदद

Disclaimer