Expert

गेंहू या ज्वार: वजन घटाने के लिए कौन-सा अनाज ज्यादा फायदेमंद है?

सेहत के लिए गेंहू और ज्वार दोनों अनाज फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वजन घटाने के लिए इनमें से कौन-सा अनाज फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गेंहू या ज्वार: वजन घटाने के लिए कौन-सा अनाज ज्यादा फायदेमंद है?


Is Jowar Better Than Wheat For Weight Loss: हेल्थ के साथ फिटनेस मेंटेन रख पाना आज एक बड़ा टास्क बन चुका है। बिजी शेड्यूल के कारण कुछ लोगों के लिए वर्कआउट के लिए समय निकालना मुश्किल होता है। इस कारण उनका वजन बढ़ता जाता है और बीमारियां भी होने लगती है। फिटनेस मेंटेन रखने के लिए वर्कआउट और डाइट दोनों में बैलेंस बनाना जरूरी है। जब डाइट की बात आती है तो मन में अक्सर सवाल आता है, कि ऐसे में किस आटे की रोटी खानी चाहिए। वेट लॉस के लिए कई लोग जौ, तो कुछ लोग गेंहू का आटा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जौ और गेंहू में से कौन-सा अनाज वेट लॉस में मदद करता है। इसका जवाब जानने के लिए हमने उज्जैन स्थित लक्ष्मी क्लिनिक एंड मेडिकोज के बीएएमएस आयुर्वेद रत्न डॉ. महेंद्र लालवानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 - 2025-06-27T185137.232

सेहत के लिए ज्वार कैसे फायदेमंद है? Health Benefits of Jowar

ज्वार को डेली डाइट में शामिल करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से बॉडी में वाटर रिटेंशन की समस्या कम होती है। ये बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने में भी मदद करता है। यह हल्का अनाज है और पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। जोड़ों से जुड़ी समस्याओं, थकावट और कमजोरी होने पर भी इस अनाज का सेवन करना फायदेमंद होता है।

सेहत के लिए गेंहू के फायदे- Health Benefits of Wheat

गेंहू का सेवन करना पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। यह अनाज बॉडी में एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है और मसल्स को बूस्ट भी करता है। इसमें सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं इसलिए ये अनाज इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद है। इसे हार्ट हेल्थ, वेट मैनेज करने और डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- काले गेंहू के सेवन से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल 

गेंहू या ज्वार में से वजन घटाने के लिए क्या फायदेमंद है? Wheat or Jowar Which Is Best For Weight Loss

जब हम वेट लॉस डाइट की बात करते हैं, तो ज्वार को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ज्वार ग्लूटन फ्री होता है इसलिए जिन लोगों को ग्लूटन से एलर्जी है, उनके लिए ज्वार बेस्ट ऑप्शन है। इसमें फाइबर अधिक होता है और अन्य अनाज के मुकाबले इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।

ज्वार के सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और बार-बार होने वाली क्रेविंग भी शांत रहती है। इससे ओवरऑल कैलोरी इनटेक कम होता है क्योंकि फूड क्रेविंग और भूख काफी देर तक कंट्रोल रहती है। जौ में फाइबर भी अधिक होता है इसलिए इसे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। जौ के सेवन से डाइजेशन इंप्रूव होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- गेंहू की रोटी के बजाए खाएं ओट्स की रोटी, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

वेट लॉस के लिए गेंहू कम फायदेमंद क्यों है? Why Wheat Not Good For Weight Loss

गेंहू को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे भारत में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले अनाजों में गिना जाता है। गेंहू पोषक तत्व से भरपूर होने के साथ फिलिंग भी होता है। लेकिन आजकल आने वाले गेंहू प्रोसेस्ड होते हैं। इसलिए इनके सेवन से ब्लड शुगर स्पाइक होने का खतरा रहता है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन वेट लॉस और डायबिटीज के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

एक्सपर्ट टिप

जिन लोगों को ग्लूटन सेंसिटिविटी है या जो मेटाबोलिक कंट्रोल बनाने पर काम कर रहे हैं, उनके लिए ज्वार का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, वेट लॉस करना ओवरऑल डाइट, पॉर्शन कंट्रोल और लाइफस्टाइल सभी फैक्टर्स पर डिपेंड करता है। केवल सही अनाज चुनकर ही वजन नहीं घटाया जा सकता है। इसलिए अपनी वेट लॉस जर्नी को फास्ट करने के लिए अलग-अलग अनाज को डाइट में शामिल करें।

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं और वेट लॉस कर रहे हैं, तो डॉक्टर या डाइट एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • क्या वजन घटाने के लिए ज्वार गेहूं से बेहतर है?

    डाइट एक्सपर्ट के मुताबिक, वजन घटाने के लिए ज्वार गेहूं से ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्वार के सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और बार-बार होने वाली क्रेविंग भी शांत रहती है। इससे ओवरऑल कैलोरी इनटेक कम होता है।
  • तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाएं? 

    तेजी से वजन घटाने के लिए बैलेंस्ड डाइट लेना जरूरी है। ऐसे में डाइट में फाइबर और प्रोटीन दोनों अधिक होने चाहिए। साथ ही, कार्ब्स और फैट्स की मात्रा कम रखनी चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और तेजी से वजन घटाने में मदद मिलेगी।  
  • वजन घटाने के लिए कौन सा अनाज सबसे अच्छा है? 

    वजन घटाने के लिए ज्वार सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ज्वार के सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और बार-बार होने वाली क्रेविंग भी शांत रहती है। इससे ओवरऑल कैलोरी इनटेक कम होता है और जल्दी वजन घटाने में मदद मिलती है। 

 

 

 

Read Next

क्या चीनी न खाने से वजन कम होता है? एक्सपर्ट से जानें इसकी सच्चाई

Disclaimer

TAGS