साबुत अनाज खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। साबुत अनाज खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है साथ ही साथ हड्डियां भी मजबूत रहती है। कुछ लोग साबुत अनाज और गेहूं का आटा खाने में कंफ्यूज रहते हैं। वैसे तो साबुत अनाज और गेहूं का आटा दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं। कुछ लोगों में ये कंफ्यूजन रहती है कि वजन घटाने के लिए साबुत अनाज खाना चाहिए या आटा? अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो इस लेख के माध्यम से हम आज इस विषय पर बात करेंगे। आइये डाइट डॉ. शालिनी सिंघल से जानते हैं इसके बारे में।
वजन घटाने के लिए साबुत अनाज खाएं या गेहूं का आटा?
डॉ. शालिनी के मुताबिक अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो गेहूं के आटे की तुलना में साबुत अनाज खाना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। साबुत अनाज जैसे ज्वार और दलिया आदि खाने से वजन आसानी से कम होता है और डायबिटीज होने का जोखिम भी कम होता है। साबुत अनाज में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास कराती है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरइटिंग से बचते हैं।
View this post on Instagram
डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद
साबुत अनाज खाना डायबिटीज के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, साबुत अनाज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इसलिए अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं तो ऐसे में साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल सामान्य रहता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ें - कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, सेवन करने पर बरतें जरूरी सावधानी और जानें नुकसान
साबुत अनाज खाने के फायदे
- साबुत अनाज खाने से पेट में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है।
- इसे खान से मलत्याग में होने वाली कठिनाई कम होती है।
- इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे शरीर में सूजन कम होती है।
- इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है।