Expert

पोहा या उपमा? एक्सपर्ट से जानें वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

पोहा और उपमा दोनों ही सेहत के लिए लाभकारी होने के साथ ही वजन घटाने में भी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए क्या खाना ज्यादा फायदेमंद होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
पोहा या उपमा? एक्सपर्ट से जानें वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

Poha or upma Which is healthier for weight loss in Hindi: भारतीय घरों में ज्यादातर लोग एक हेल्दी नाश्ता करके अपने दिन की शुरूआत करते हैं। आमतौर पर लोग नाश्ते में ईडली, वडा, सांभर, पराठे, उपमा और पोहा आदि खाना पसंद करते हैं। लेकिन, कई लोग अपने वजन को लेकर काफी चिंतित रहते हैं और इसके लिए पोहा और उपमा को डाइट का हिस्सा बनाते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पोहा और उपमा में से वजन घटाने के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

हालांकि, पोहा और उपमा दोनों ही सेहत के लिए लाभकारी होने के साथ ही वजन घटाने में भी फायदेमंद होते हैं। आप आलू के पराठे या तली-भुनी चीजें खाने के बजाय डाइट में उपमा और पोहा खा सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या खाना फायदेमंद है। (Vajan Ghatane ke Liye Poga ya Upma Kya Faydemand Hota Hai)

वजन घटाने के लिए पोहे खाने के फायदे

पोहा खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। पोहे में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ऐसे में भूख का एहसास कम होता है। इससे आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं और वजन आसानी से कम होता है। पोहा खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलने (How to Increase Energy in Hindi) के साथ ही साथ वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है। इसे खाने से आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है मेटाबॉलिज्म पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है, जिससे शरीर में फैट नहीं बढ़ता है और पेट संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है। पोहा खाना इम्यून सिस्टम के लिए भी हेल्दी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - पोहा-उत्‍तपम बच्‍चों के लिए है बेस्‍ट आहार, मोटापा और एनीमिया को करता है दूर: यूनिसेफ

वजन घटाने के लिए उपमा खाने के फायदे

अगर आप वजन घटाने के लिए कोई विकल्प देख रहे हैं तो ऐसे में उपमा खाना भी एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। उपमा में भी फाइबर होता है, जिसे खाने से आपको कम भूख लगती है। इसके साथ ही उपमा में सब्जियों के साथ ही सेमोलिना पाया जाता है, जो आपकी पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त रखता है। आप चाहें तो स्नैक्स में भी उपमा को ले सकते हैं। 

वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

प्राची के मुताबिक नाश्ते में आप पोहा और उपमा दोनों ही शामिल कर सकते हैं। दोनों सेहत के लिए सही होते हैं। दोनों ही कार्बोहाइड्रेट्स के अच्छे सोर्स हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। दोनों ही फाइबर का भी अच्छा सोर्स हैं। लेकिन, अगर आप वजन घटाने के लिए पोहा और उपमा खा रहे हैं तो ऐसे में पोहा खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

दरअसल, पोहे में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो फैट को कंट्रोल करने (How to Control Weight) के साथ ही वजन बढ़ने से रोकती है। उपमा की तुलना में पोहा कैलोरी में कम होता है। जबकि, पोहा प्रोटीन के मामले में भी उपमा से अच्छा माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें - घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी पोहा, एक्सपर्ट से जानिए पोहा खाने के फायदे 

नाश्ते में क्या खाना ज्यादा फायदेमंद है?

केवल वजन घटाने के मामले में ही पोहा ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता है, बल्कि नाश्ते में सेहत के लिहाज से भी पोहा खाना काफी हेल्दी होता है। नाश्ते में पोहा खाने से भी सेहत को फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, पोहे में फाइबर के साथ ही अच्छी मात्रा में आयरन भी पाया जाता है, जिसे खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और एनीमिया होने का खतरा भी कम होता है। हालांकि, अगर आप ज्यादा पोहा खाते हैं तो इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए पोहे को हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। 

FAQ

  • क्या पोहा खाने से वजन बढ़ता है या घटता है?

    पोहा खाना वजन घटाने के लिए लाभकारी होता है। पोहे को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करने से आपका वजन कम हो सकता है। इसे खाने से लंबे समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होता है। 
  • ज्यादा पोहा खाने के नुकसान 

    अगर आप जरूरत से ज्यादा पोहा खाते हैं तो इससे आपके ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ सकता है। दरअसल, इसमें कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। 
  • क्या वजन घटाने के लिए उपमा खाया जा सकते हैं? 

    जी हां, वजन घटाने के लिए आप उपमा खा सकते हैं। उपमा में भी फाइबर होता है, जिसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। 

 

 

 

Read Next

क्या आप भी पीते हैं Matcha टी, तो जान लीजिए इस ट्रेंडी ड्रिंक को ज्यादा पीने के नुकसान

Disclaimer