Boiled or raw egg which is better for weight gain: वजन बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीब और नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन कई बार वजन बढ़ा पाना मुश्किल हो जाता है। वजन बढ़ाने के लिए बहुत से लोग डाइट में बड़े-बड़े बदलाव करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए डाइट में अंडे शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। जी हां, लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए कच्चे या उबले कौन से अंडे खाना ज्यादा फायदेमंद होते हैं। अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो इस लेख को जरूर पढे़ं।
वजन बढ़ाने के लिए कुछ लोग ऑमलेट को भी डाइट का हिस्सा बनाना पसंद करते हैं। देखा जाए तो वजन बढ़ाने के लिए उबले अंडो का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। दिनभर में 2 से 3 उबले अंडे खाने से वजन को आसानी से वजन को बढ़ाया जा सकता है। उबले अंडे खाना सेहत के लिए सुरक्षित भी माने जाते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Vajan Ghatane ke Liye Kon se Ande Khane Chahiye) -
वजन बढ़ाने के लिए उबले अंडे खाएं या कच्चे अंडे?
डाइटिशियन प्राची के मुताबिक अगर आप वजन बढ़ाने के लिए अंडे खाना चाहते हैं तो ऐसे में उबले अंडे खाना ज्यादा फायदेमंद होते हैं। दरअसल, उबले अंडों में हेल्दी फैट और कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है। उबले अंडे को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाना आमतौर पर वजन बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे खाने से शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति (How to Fufill Protein) होती है। उबले अंडों को आप कई तरीकों से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसे आप उबले अंडों को सलाद बनाकर भी खा सकते हैं।
वजन बढ़ाने में कैसे फायदेमंद हैं उबले अंडे?
उबले अंडे खाना वजन बढ़ाने में लाभकारी माने जाते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप उबले अंडों को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। दरअसल, उबले अंडे में प्रोटीन, विटामिन-डी के साथ-साथ अन्य भी कई पोषक तत्वों की मात्रा होती है। इसे खाने से आपका पेट को अच्छा रखने के साथ ही साथ ब्लड शुगर लेवल को मैनेज रखने (How to Manage Blood Sugar) में मदद करता है।
इसके साथ ही उबले अंडे खाने से मसल मास बढ़ती है और आपकी शारीरिक ऊर्जा में भी काफी बढ़त होती है। वहीं, अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी उबले अंडे का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। वजन बढ़ाने के लिए आप रोजाना एक से 3 उबले अंडे खा सकते हैं।
क्या अंडे खाने से वजन कम होता है?
जी हां, अंडे खाना वजन घटाने में भी काफी लाभकारी माना जाता है। अंडे को अगर सही तरीके से खाया जाए तो इसे खाने से आपका वजन भी आसानी से कम होता है। अंडे खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है। अंडे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग करने से भी बचते हैं।
इसे भी पढ़ें - अंडों से जुड़े इन 3 मिथकों पर अक्सर लोग करते हैं भरोसा, जानें इनकी सच्चाई
ज्यादा अंडे खाने के नुकसान
- जरूरत से ज्यादा कच्चे अंडे खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
- ज्यादा अंडे खाने से कई बार पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपको पेट में भारीपन और पेटदर्द हो सकता है।
- अंडे का ज्यादा सेवन करने से आपकी शरीर में वसा यानि फैट की मात्रा भी बढ़ सकती है।
- इससे आपको पेट दर्द, दस्त और कई बार शरीर में सूजन आने की भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- गर्मियों के दौरान अंडे का ज्यादा सेवन करने से आपको मुहासों की भी समस्या हो सकती है क्योंकि अंडे की तासीर गर्म होती है।
FAQ
वजन बढ़ाने के लिए अंडा कैसे खाना चाहिए?
वजन बढ़ाने के लिए अंडा खाना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वजन बढ़ाने के लिए आप अंडों को उबालकर या उसे फ्राई करके भी खा सकते हैं।क्या उबला हुआ अंडा खाने से वजन बढ़ता है?
जी हां, उबला अंडा खाना वजन बढ़न बढ़ाने के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। उबले अंडो को आप एवोकाडो के साथ खा सकते हैं, इससे वजन आसानी से बढ़ सकता है।वजन बढ़ाने के लिए अंडे के साथ क्या खाना चाहिए?
वजन बढ़ाने के लिए अंडे के साथ आप कई चीजें मिलाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप अंडे को पनीर, मांस और एवोकाडो आदि के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।