How Do I Complete My Daily Protein: हमारी डेली डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होना बहुत जरूरी है। यह भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, मसल्स बिल्ड करने और वेट लॉस के लिए भी प्रोटीन जरूरी है। प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर को बाहरी और आंतरिक दोनों तरह से मदद करता है। प्रोटीन की कमी होने से मसल्स कमजोरी होने लगती हैं। ऐसे में थकावट, कमजोरी और सुस्ती भी रहने लगती हैं। प्रोटीन की कमी पूरी करने के कई सारे सोर्स हैं। लेकिन अक्सर वेजिटेरियन्स के लिए प्रोटीन के अच्छे सोर्स ढूंढने मुश्किल हो जाते हैं। इस समस्या का समाधान करते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच और हार्मोनल हेल्थ एक्सपर्ट उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जानें किस खाद्य पदार्थ में है कितने ग्राम प्रोटीन।
प्रोटीन इंटेक बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये नेचुरल सोर्स- Natural Source of Protein To Imcrease Protein Intake
क्विनोआ- Quinoa
अपना प्रोटीन इंटेक पूरा करने के लिए आप क्विनोआ डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर प्रोटीन होने के साथ फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। यह दलिया की तरह दिखने वाला अनाज होता है। इसे आप नाश्ते, लंच या डिनर किसी भी वक़्त ले सकते हैं। क्विनोआ में करीब 16.5 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं।
ऐमारैंथ- Amaranth
ऐमारैंथ जिससे चौलाई तैयार की जाती है, एक आवश्यक अनाज है। इसे आप आटे के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, ऐमारैंथ से कई व्यंजन तैयार किये जा सकते हैं। इसके एक बाउल में करीब 14 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें लाइसिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
इसे भी पढ़ें- Protien Rich Foods: शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं ये 4 आहार, जानें अन्य पोषक तत्व
सत्तू- Sattu
सत्तू को चने के आटे से तैयार किया जाता है। एक बाउल सत्तू से आपको करीब 20 ग्राम प्रोटीन आसानी से मिल सकता है। इसमें प्रोटीन के साथ आयरन और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। बॉडी में एनर्जी बनाए रखने के लिए यह अच्छा विकल्प है। इससे आप सत्तू ड्रिंक या पराठे बना सकते हैं।
राजमा- Kidney Beans
राजमा से आपको एक बार में 24 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। हार्ट हेल्थ के लिए भी राजमा फायदेमंद माना जाता है। सप्ताह में एक से दो बार इसका सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
छोले- Chole
राजमा की तरह छोले में भी प्रोटीन ज्यादा होता है। एक कटोरी छोले से आपको 19 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। इसमें फोलेट और जिंक भी अधिक मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए फायदेमंद है। इसे आप चाट, सब्जी या सलाद किसी भी तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Cheapest Protein Food: शाकाहारियों के लिए ये 8 सस्ते प्रोटीन फूड शरीर को देंगे प्रोटीन भरपूर, जानें मात्रा
दही- Curd
दही अक्सर हर किसी को पसंद होता है। एक कटोरी दही भी आपका प्रोटीन इंटेक पूरा करने में मदद कर सकता है। एक कटोरी दही में करीब 11 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। यह गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो खाना पचाने के लिए जरूरी है।
View this post on Instagram