
शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जैसे- बालों का झड़ना, नाखूनों का टूटना, त्वचा पर लाल चकत्ते, ज्यादा भूख लगना और वजन घटना आदि। हमारे शरीर के स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। प्रोटीन आपके पेट को देर तक भरा रखता है, जिसके कारण आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। मांसाहारी आहारों में प्रोटीन तो होता है, मगर इनमें फैट बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इन्हें प्रोटीन का अच्छा स्रोत नहीं कहा जा सकता है।
अगर हम प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों की बात करें, तो फलों से प्राप्त प्रोटीन अच्छे माने जा सकते हैं। फलों में प्रोटीन के साथ दूसरे पोषक तत्व जैसे- एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर होते हैं। इसके अलावा ये फाइबर का भी अच्छा स्रोत होते हैं। आइए आपको बताते हैं प्रोटीन से भरपूर 4 फल, जिन्हें रोजाना या सप्ताह में 3-4 दिन खाकर आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।
अमरूद खाएं
अमरूद प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम अमरूद खाने से आपको 2.6 ग्राम प्रोटीन मिलता है। अमरूद खाना सेहत के लिए इसलिए भी अच्छा है कि इसमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है। इसलिए ये पेट को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा अमरूद में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर शरीर को तमाम तरह के रोगों से बचाते हैं।
पका हुआ कटहल खाएं
पके हुए कटहल का स्वाद मीठा-खट्टा होता है इसलिए ये स्वादिष्ट लगता है। कटहल में भी प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। 100 ग्राम कहटल में 1.8 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा कटहल विटामिन बी-6 से भी भरपूर होता है, जो कि मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने के लिए जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें:- गलत तरीके से खाएं तो जहरीले हो सकते हैं कटहल के बीज, जानें इन्हें खाने के फायदे और नुकसान
किशमिश
किशमिश आयरन, फाइबर और पोटैशियम का अच्छा स्रोत होते हैं। 100 ग्राम किशमिश में 3.39 ग्राम प्रोटीन होता है। अगर आपको मीठी चीजें खाना पसंद है, तो रिफाइंड शुगर की जगह किशमिश या इससे बनी डिशेज का प्रयोग करें। किशमिश ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।
इसे भी पढ़ें:- रोज भिगाकर खाएं 10 किशमिश के दाने, ये 5 रोग रहेंगे हमेशा दूर
खुबानी
खुबानी में पोटैशियम और विटामिन ए की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत होते हैं। 100 ग्राम खुबानी में 1.4 ग्राम प्रोटीन होता है। खुबानी ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत अच्छा फल है क्योंकि इसमें सोडियम बहुत कम और पोटैशियम बहुत ज्यादा होता है। अगर आप 100 ग्राम खुबानी खाते हैं, तो इससे आपको सिर्फ 1 मिलीग्राम सोडियम मिलता है, जबकि 259 मिलीग्राम पोटैशियम मिलता है।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi