नाश्ते में खाएं ये 6 भारतीय हाई प्रोटीन फूड्स, शरीर रहेगा फिट और एनर्जेटिक

High Protein Healthy Breakfast Foods: सुबह के समय प्रोटीन से भरपूर नाश्ते का सेवन करने से शरीर हेल्दी रहता है, जानें प्रोटीन से भरपूर ये भारतीय फूड्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
नाश्ते में खाएं ये 6 भारतीय हाई प्रोटीन फूड्स, शरीर रहेगा फिट और एनर्जेटिक


High Protein Healthy Breakfast Foods: कहते हैं कि शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए सुबह का नाश्ता पौष्टिक और भरपूर होना चाहिए। नाश्ते में पौष्टिक चीजों का सेवन करने से आपको दिन भर की एनर्जी मिलती है और शरीर फ्रेश फील करता है। आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और समय की कमी के कारण पौष्टिक तत्वों से भरपूर नाश्ता नहीं ले पाते हैं। नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर फूड्स होना बहुत जरूरी है। शरीर के सर्कुलेटरी सिस्टम से लेकर पाचन तंत्र और मांसपेशियों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। डाइट में प्रोटीन की कमी होने पर आपका शरीर कमजोर हो जाता है। सुबह के नाश्ते में हाई प्रोटीन फूड्स का सेवन करने से आपके शरीर का विकास भी ठीक ढंग से होता है और बीमारियों से भी बचाव होता है। नाश्ते में आप इन भारतीय हाई प्रोटीन फूड्स को शामिल कर इसकी कमी से बच सकते हैं।

नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर ये भारतीय फूड्स- High Protein Indian Breakfast Foods in Hindi

शरीर के वजन को कंट्रोल में रखने से लेकर, ब्लड ग्लूकोज का लेवल ठीक रखने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होनी जरूरी है। डाइट में प्रोटीन की कमी के कारण आप कई गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाने से आप इन समस्याओं का शिकार होने से बच सकते हैं। आप नाश्ते में इन भारतीय फूड्स को शामिल कर सकते हैं। इन फूड्स में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है और नाश्ते के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं-

1. मटर पोहा और मूंगफली

सुबह के नाश्ते में मटर पोहा और मूंगफली का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है। आलू की जगह आप पोहे में मटर और मूंगफली डालें। मूंगफली में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है। 100 ग्राम मूंगफली 26 ग्राम प्रोटीन होता है, वहीं मटर में भी 5 ग्राम प्रति 100 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है।

High Protein Healthy Breakfast Foods

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज करें इन इंडियन ब्रेकफास्ट का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

2. पनीर खाएं

पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम, सोडियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। 100 ग्राम प्रोटीन में लगभग 14-15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप पनीर को नाश्ते में कई तरीके से शामिल कर सकते हैं।

3. बेसन चीला

बेसन से बना चीला भी एक बेहतरीन नाश्ता है। आप इसे आसानी से बना सकते हैं। बेसन में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है और इसके साथ यह कई अन्य पोषक तत्वों का भंडार होता है। 100 ग्राम बेसन में लगभग 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

4. मूंग दाल

मूंग दाल में फैट की मात्रा कम होती है और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आप इससे बनी डिशेज का सेवन सुबह नाश्ते के समय कर सकते हैं। लगभग 100 ग्राम मूंग दाल में 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

5. मशरूम का सेवन

मशरूम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मशरूम में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती ही है, इसके साथ इसमें विटामिन डी, पोटैशियम, फाइबर और विटामिन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। 100 ग्राम मशरूम में लगभग 30 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

6. बीन्स का सेवन 

बीन्स भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। बीन्स में प्रोटीन के साथ कैल्श‍ियम, सिलिकॉन, आयरन, मैगनीज, बीटा कैरोटीन, प्रोटीन, पोटैशियम और कॉपर भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आप इनसे बने नाश्ते का आसानी से सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 10 पॉपुलर इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट, जो हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद और बनाने में आसान

आप अपने नाश्ते में इन चीजों को आसानी से शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को अधिक मात्रा में फाइबर, प्रोटीन , मिनरल्स, विटामिन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलेंगे, जो कि आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होंगे।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

कामेच्छा (लिबिडो) बढ़ाने के लिए पुरुष करें इन 6 फूड्स का सेवन, दूर होंगी सेक्स संबंधी समस्याएं

Disclaimer