
बच्चे की ग्रोथ के लिए सही खान-पान जरूरी होता है, खासकर डिनर में सही पोषण देना जरूरी है। दिनभर की एक्टिविटी के बाद रात का खाना बच्चे के शरीर को रिपेयर करने, मांसपेशियों के विकास और एनर्जेटिक बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। प्रोटीन शरीर के विकास के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, क्योंकि यह हड्डियों, मांसपेशियों, एंजाइम और हार्मोन के निर्माण में मदद करता है। अगर बच्चे के आहार में पर्याप्त प्रोटीन नहीं होगा, तो उसकी लंबाई, मानसिक विकास और इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, डिनर में हाई-प्रोटीन फूड शामिल करना न केवल उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि उनकी एनर्जी और एकाग्रता को भी बढ़ाएगा। कई माता-पिता यह सोचकर भ्रमित हो जाते हैं कि कौन-से प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ डिनर में दिए जाएं, ताकि बच्चे को जरूरी पोषण मिले और उनका डाइजेशन भी सही रहे। इस लेख में हम ऐसे 9 हाई-प्रोटीन आहार के बारे में बात करेंगे, जिन्हें डिनर में शामिल करके आप अपने बच्चे की ग्रोथ को तेज कर सकते हैं। साथ ही, इन खाद्य पदार्थों के फायदे भी जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
1. मूंग दाल खिचड़ी- Moong Dal Khichdi
मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है और खिचड़ी हल्का लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर डिनर ऑप्शन है।
फायदे:
- पाचन के लिए हल्की होती है।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है।
इसे भी पढ़ें- हाई प्रोटीन मील लेना है तो ट्राई करें ये 5 रेसिपीज, सेहत रहेगी दुरुस्त
2. सोया चंक्स करी- Soya Chunks Curry
सोया चंक्स में भरपूर मात्रा में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है।
फायदे:
- हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- बच्चों के संपूर्ण विकास में मदद करता है।
3. अंडे की भुर्जी- Egg Bhurji
अंडे को संपूर्ण प्रोटीन स्रोत माना जाता है, जो बच्चों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाता है।
फायदे:
- दिमाग के विकास में अंडा खाना फायदेमंद है।
- अंडा एनर्जी बूस्टर का काम करता है।
4. पालक और पनीर की सब्जी- Palak Paneer Sabzi
पालक आयरन से भरपूर होता है और पनीर एक हाई प्रोटीन फूड होता है, जो बच्चों के विकास में मदद करता है।
फायदे:
- हड्डियों को मजबूत करता है।
- हीमोग्लोबिन बढ़ाता है।
5. दाल पराठा- Dal Paratha
यह पराठा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और बच्चों को आसानी से पसंद आता है।
फायदे:
- पाचन को बेहतर बनाता है।
- लंबे समय तक पेट भरा रखता है।
6. चिकन सूप- Chicken Soup
जो बच्चे नॉन-वेज खाते हैं, उनके लिए चिकन सूप बेहतरीन हाई-प्रोटीन डिनर ऑप्शन हो सकता है।
फायदे:
- इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
- शरीर को गर्म रखता है।
7. मखाना और दूध- Makhana with Milk
मखाना प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो बच्चों के संपूर्ण विकास में मदद करता है।
फायदे:
- नींद को बेहतर बनाता है।
- दिमागी विकास में मदद करता है।
8. राजमा चावल- Rajma Chawal
राजमा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो बच्चे की ग्रोथ के लिए जरूरी है।
फायदे:
- पेट साफ रखने में मदद करता है।
- मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
9. मखाना खिचड़ी- Makhana Khichdi
मखाना (फॉक्स नट्स) प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है। इसे मूंग दाल और हल्के मसालों के साथ पकाकर खिचड़ी बनाई जा सकती है, जो बच्चों के लिए हल्का और पोषण से भरपूर डिनर विकल्प है।
फायदे:
- हड्डियों को मजबूत बनाता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
- पाचन के लिए हल्का है और एनर्जी बूस्टर का काम करता है।
बच्चों के ग्रोथ के लिए प्रोटीन से भरपूर आहार जरूरी है, खासकर डिनर में। सही डाइट से बच्चे का इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा और उनकी ग्रोथ भी तेज होगी।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version