
Indian Breakfast for Diabetic Patient: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। एक आंकड़े के मुताबिक लगभग 85 मिलियन से ज्यादा लोग भारत में डायबिटीज की समस्या के शिकार हैं। आंकड़ों के मुताबिक साल 2030 तक भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 1 बिलियन से ज्यादा हो जाएगी। डायबिटीज की बीमारी खानपान और जीवनशैली के कारण होती है, इसलिए इस बीमारी में मरीजों को खानपान का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह का नाश्ता सबसे जरूरी होता है। सुबह के समय ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जिससे आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहे। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ भारतीय ब्रेकफास्ट के बारे में।
डायबिटीज के मरीजों के लिए इंडियन ब्रेकफास्ट- Indian Breakfast for Diabetic Patient in Hindi
डायबिटीज की बीमारी में खानपान का ध्यान न रखने की वजह से मरीजों को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डायबिटीज की बीमारी जेनेटिक कारणों से भी हो सकती है। इस बीमारी में खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। डायबिटीज की समस्या में ब्लड शुगर को डाइट और लाइफस्टाइल से कंट्रोल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, फॉलो करें CDC का बताया ये डाइट प्लान
डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्रेकफास्ट में इन चीजों को शामिल करने से बहुत फायदा मिलता है-
1. बेसन का चीला
डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह में बेसल का चीला खाने से बहुत फायदा मिलता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, मिनरल्स की मात्रा पर्याप्त होती है और फैट व कैलोरी कम मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर डायबिटीज के मरीजों के पाचन को ठीक रखने का काम करता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
2. मेथी पराठा
डायबिटीज की समस्या में नाश्ते में मेथी पराठा का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और कार्ब्स जैसे पोषण होते हैं। मेथी में घुलनशील फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से आपको मोटापे का खतरा भी कम होता है।
3. दही बड़ा
दही बड़ा खाने से आपको डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, कैल्शियम, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं और कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। डायबिटीज के मरीजों को सुबह के समय स्टीम्ड दही बड़ा का सेवन करना चाहिए।
4. अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज का सेवन डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, फोलेट, विटामिन के, मैग्नीशियम, बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा कंट्रोल में रखने में फायदा मिलता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
5. पोहा
डायबिटीज की समस्या में सब्जियों से भरपूर पोहा खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, जिंक, विटामिन बी, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए सब्जियों से भरपूर पोहा बहुत फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज होने पर इस तरह करेें अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव, हमेशा रह सकेंगे स्वस्थ
रोजाना सुबह के समय इन इंडियन ब्रेकफास्ट का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने करने के लिए इन ब्रेकफास्ट का सेवन जरूर करना चाहिए। संतुलित डाइट और अच्छी जीवनशैली अपनाने से आप डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)