महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाने चाहिए ये 5 फूड्स, मिलेगा भरपूर पोषण

5 Foods Every Woman Must Eat To Stay Healthy: महिलाओं को हेल्दी और फिट रहने के लिए अपनी डाइट में ये इन 5 फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए - 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाने चाहिए ये 5 फूड्स, मिलेगा भरपूर पोषण


5 Foods Every Woman Must Eat To Stay Healthy In Hindi: महिलाऐं घर और ऑफिस, दोनों को बखूबी संभालती हैं। लेकिन इन सभी जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाऐं खुद की सेहत का ख्याल नहीं रखती हैं। जिसके कारण उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रिसर्च में भी यह साबित हो चुका है कि पुरुषों की तुलना महिलाओं को ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं। दरअसल, उम्र के साथ-साथ महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, पीरियड्स, मेनोपॉज आदि से गुजरना पड़ता है, जिसके कारण उनका शरीर कमजोर हो जाता है। 40 की उम्र आते-आते तक महिलाओं में कैल्शियम की कमी, मांसपेशियों में कमजोरी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की जरूरत होती है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हर महिला को जरूर खाना चाहिए -

महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए खाने चाहिए ये 5 फूड्स - 5 Foods Every Woman Must Eat To Stay Healthy In Hindi

दूध और दही 

बढ़ती उम्र में महिलाओं में कैल्शियम की कमी होना एक आम समस्या है। उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं की बोन डेंसिटी कम होने लगती है। जिसके कारण ऑस्टिपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है। कैल्शियम की कमी से बचने के लिए हर महिला को अपनी डाइट में दूध और दही जरूर शामिल करना चाहिए। दूध और दही, दोनों ही कैल्शियम के बेहतरीन स्रोत हैं। दूध आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है। वहीं, दही भी आंत और पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। दूध और दही का सेवन करने से महिलाओं में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर रखने में मदद मिलती है। 

अलसी 

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। अलसी के बीजों का नियमित सेवन करने से पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह पीरियड्स के दर्द से भी राहत प्रदान कर सकता है। अलसी के बीज खून में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को भी कम कर सकते हैं, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है।

Mahilao-Ke-Liye-Healthy-Foods

सेब

सेब उन फलों में से एक है, जिनका सेवन हर महिला को जरूर करना चाहिए है। सेब विटामिन, मिनरल और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यही कारण है कि डॉक्टर भी रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। सेब में आयरन मौजूद होता है, जो महिलाओं में खून की कमी को रोकता है। इसके साथ ही, यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, कब्ज से राहत देता है और आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। सेब खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं ये 5 फूड्स,

बीन्स 

हर महिला को बीन्स का सेवन जरूर करना चाहिए। बीन्स प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। इसमें ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। बीन्स का सेवन करने से महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में भी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मददगार है। 

टमाटर

महिलाओं को टमाटर जरूर खाना चाहिए। टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि टमाटर में मौजूद लाइकोपीन ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करने में मददगार साबित हो सकता है। टमाटर में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सेल डैमेज से लड़ते हैं और दिल की समस्याओं के जोखिम को कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद डाइट में जरूरी हैं ये विटामिन्स और मिनरल्स, एक्सपर्ट से जानें किन चीजों को खाना है फायदेमंद

हेल्दी और फिट रहने के लिए हर महिला को अपनी डाइट में इन 5 फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपको पर्याप्त पोषण मिलेगा और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव होगा।

Read Next

खट्टे फलों में छुपा है अच्‍छी सेहत का राज, जानें क्‍यों करना चाह‍िए इनका सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version