शरीर के लिए मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देना जरूरी है। मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा, तो वेट लॉस करने में आसानी होगी। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से एनर्जी लेवल भी बढ़ता है। इससे आप पूरे दिन एक्टिव और फ्रेश महसूस करते हैं। वेट मैनेजमेंट और कैलोरी बर्न करने के प्रोसेस के लिए मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना बहुत जरूरी है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर होगा, तो हार्मोनल असंतुलन की समस्या होगी, जिससे अनियमित पीरियड्स, वेट गेन, थायराइड जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मेटाबॉलिज्म कमजोर होने से फोकस और प्रोडक्टिविटी भी डाउन हो जाती है।
मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से करें। मेटाबॉलिल्म को बढ़ाने के लिए नाश्ता, फ्यूल की तरह काम करता है। सवाल उठता है कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए आखिर नाश्ते में क्या-क्या खाना चाहिए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने वाला नाश्ता कैसा होना चाहिए और नाश्ते में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए नाश्ते में कौन से पोषक तत्व होने चाहिए?- Breakfast Nutrients To Boost Metabolism
- न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा ने बताया कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए नाश्ते में प्रोटीन रिच फूड्स जैसे- अंडे, पनीर, टोफू, दाल वगैरह को शामिल करें। इससे कैलोरी बर्न होंगी और मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी।
- डाइट में फाइबर युक्त आहार को शामिल करें। ओट्स, होल ग्रेन ब्रेड, फल और सीड्स का सेवन करें। इन चीजों को खाकर पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग या वेट गेन की समस्या नहीं होती है।
- नाश्ते में हेल्दी फैट्स को शामिल करें। नट्स और सीड्स का सेवन करने से एनर्जी लेवल बना रहता है और मेटाबॉलिक रेट को स्थिर रखने में मदद मिलती है।
- नाश्ते में इन सभी पोषक तत्वों के साथ हाइड्रेशन का ख्याल रखना भी जरूरी है। नाश्ते के बाद, पानी का सेवन करें, हर्बल टी, ग्रीन टी या नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है।
- नाश्ते में लो-शुगर फूड्स को शामिल करें। प्रोसेस्ड फूड्स या ज्यादा मीठे सीरियल्स का सेवन करने से बचें, वरना टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से समझें कारण
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए नाश्ते में क्या खाएं?- Best Breakfast Options To Boost Metabolism
- मेटाबॉलिज्म बढ़ाना चाहते हैं, तो एक बाउल स्मूदी बाउल का खाएं। उसमें फ्रूट्स, प्रोटीन पाउडर और सीड्स को मिलाकर हेल्दी मील तैयार करें।
- नाश्ते में लो-फैट पनीर पराठा या मल्टीग्रेन वेजिटेबल सैंडविच खा सकते हैं। यह एक हेल्दी प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी के मुताबिक, हाई प्रोटीन आहार से आहार-प्रेरित थर्मोजेनेसिस (Diet-Induced Thermogenesis) की प्रक्रिया बढ़ती है। यह प्रक्रिया भोजन के पाचन और चयापचय के दौरान शरीर गर्मी उत्पन्न करती है। इस प्रकिया से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसलिए मेटाबॉलिज्म बढ़ाना चाहते हैं, तो प्रोटीन को डाइट में शामिल करें।
- दही और नट्स से भरे बाउल का सेवन भी कर सकते हैं या दही-मखाना भी खा सकते हैं। यह नाश्ता मेटाबॉलिज्म के साथ गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
- नाश्ते में ओट्स और चिया सीड्स खाएं। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर जैसे पोषक तत्व, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं।
- प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट रिच कॉम्बिनेशन ढूंढ रहे हैं, तो एग-वेजिटेबल ऑमलेट खाएं। इन सभी हेल्दी विकल्पों की मदद से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है।
निष्कर्ष:
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना चाहते हैं, तो हेल्दी ब्रेकफास्ट विकल्पों में एग-वेजिटेबल ऑमलेट, ओट्स, चिया सीड्स, पनीर पराठा या मल्टीग्रेन सैंडविच को शामिल कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
सुबह मेटाबॉलिज्म कैसे बढ़ाएं?
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए सुबह उठकर एक गिलास सादा पानी पिएं, दिनभर में 40 मिनट एक्सरसाइज करें और प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर रिच फूड्स को डाइट में शामिल करें।मेटाबॉलिज्म की कमी से क्या होता है?
मेटाबॉलिज्म धीमा होने से वजन बढ़ सकता है, कैलोरी बर्न करने में मुश्किल हो सकती है, कब्ज या एसिडिटी की समस्या हो सकती है, हार्मोन असंतुलन या थकान भी महसूस हो सकती है।40 के बाद मेटाबॉलिज्म कैसे बढ़ाएं?
40 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए प्रोटीन रिच डाइट लें, पर्याप्त नींद लें, हाइड्रेशन का ख्याल रखें। वजन कंट्रोल करें और रोज एक्सरसाइज करना न भूलें।