10 पॉपुलर इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट, जो हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद और बनाने में आसान

स्वस्थ शरीर के लिए आपका खानपान भी स्वस्थ और संतुलित होना चाहिए, जानें पॉपुलर भारतीय हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में जो शरीर के लिए माने जाते हैं पौष्टिक।   
  • SHARE
  • FOLLOW
10 पॉपुलर इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट, जो हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद और बनाने में आसान


शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हेल्दी और संतुलित खानपान की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आज के समय में लाखों की संख्या में लोग असंतुलित खानपान की वजह से कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हेल्दी और फिट रहने के लिए सुबह का नाश्ता अच्छा होना बहुत जरूरी है। रोजाना हेल्दी ब्रेकफास्ट का सेवन करने से दिन भर आपके शरीर में एनर्जी बनी रह सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पॉपुलर इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को उचित पोषण भी देते हैं। इन देसी ब्रेकफास्ट को अपनी डाइट में शामिल कर आप शरीर को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त भी रख सकते हैं। भारत में खाने की इतनी वैरायटी है कि आप रोजाना तरह-तरह के हेल्दी ब्रेकफास्ट का सेवन कर सकते हैं। दक्षिण भारतीय व्यंजनों से लेकर उत्तर भारतीय खाने तक आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ पॉपुलर भारतीय हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में जिनका रोजाना सेवन कर आप शरीर को फिट और हेल्दी रख सकते हैं।

10 पॉपुलर इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट ( 10 Popular Indian Healthy Breakfast )

Indian-Healthy-Breakfast-Food

अगर शरीर के अच्छे पोषण की बात होती है तो भारतीय खाद्य पदार्थों का नाम सबसे पहले आता है। भारत में प्राचीन काल से ही लोग सेहत और शरीर के प्रति जागरूक थे, आपको खानपान के बारे में भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में भी बहुत सी जानकारी मिल जाती है। आज के समय में लोग वेस्टर्न फूड्स के सेवन प्रति थोड़ा अधिक झुकाव रख रहे हैं। लोगों की बदलती जीवनशैली और खानपान की वजह से कई बीमारियां भी हो रही हैं। आज के समय में असंतुलित और गलत डाइट के सेवन से हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर की समस्या और डायबिटीज जैसी बीमारियां कॉमन हो गयी हैं। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए और अच्छे पोषण के लिए सुबह का नाश्ता हेल्दी होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको ऐसे ही 10 भारतीय हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : पुरुषों के लिए अलसी के फायदे: पुरुषों की इन 6 समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है अलसी

1. पोहा ( Poha )

खाने में बेहद हल्का, स्वाद से भरपूर और बनाने में बहुत आसान पोहा एक बहुत ही अच्छा भारतीय नाश्ता माना जाता है। पोहा खाने के फायदे अनगिनत हैं और यह बनाने में भी बहुत ज्यादा समय नहीं लेता है। इसमें कार्ब्स, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों को जोड़ने के लिए आप फल और कुछ सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत के कुछ राज्य जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,  महाराष्ट्र के नागपुर में पोहा का सेवन खूब किया जाता है और यहां के पोहे बहुत पॉपुलर भी हैं। भारत में पोहा कई तरीके से बनाया जाता है और इसे हेल्दी बनाने के लिए आप कम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं और अनार जैसे कुछ फल और सब्जियों का भी इस्तेमाल इसकी रेसिपी में कर सकते हैं।

Indian-Healthy-Breakfast-Food

2. इडली ( Idli )

मशहूर दक्षिण भारतीय व्यंजन इडली को ब्रेकफास्ट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आप दिन की अच्छी शुरुआत और शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना इडली का सेवन कर सकते हैं। इल्दी भी एक हल्का और बेहद स्वादिष्ट व्यंजन है जिसको आप नारियल की चटनी और सांभर के साथ खा सकते हैं। दिल की अच्छी शुरुआत के लिए आप भी इडली को अपने नाश्ते में जरूर शामिल करें।

3. दाल चीला ( Dal Cheela )

रात में 8 घंटे की अच्छी नींद के बाद सुबह का नाश्ता आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर को पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए भी सुबह के नाश्ते का समय सबसे अच्छा माना जाता है। उत्तर भारत का पॉपुलर दाल चीला इसके लिए एक बेहतर आप्शन है। दाल चीला भी एक हेल्दी और पौष्टिक ब्रेकफास्ट माना जाता है। इसे बनाने के लिए आप चने की दाल का बेसन या दूसरी अन्य दालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दाल चीला मूंग की दाल, चने और मटर की दाल आदि से बनाया जा सकता है। दाल चीला में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, आयरन आदि पाए जाते हैं।

Indian-Healthy-Breakfast-Food

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में भी छाछ पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें ठंडे मौसम में कब और कैसे पीना चाहिए छाछ

4. डोसा ( Dosa )

दक्षिण भारत का मशहूर व्यंजन डोसा एक अच्छे नाश्ते के रूप में जाना जाता है। डोसा एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है लेकिन इसका सेवन पूरे भारत में खूब किया जाता है। दाल और चावल के फरमेंटेड (किण्वित) घोल से बना डोसा सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ स्वाद में भी बहुत अच्छा होता है। डोसा बनाने के लिए कई तरह की रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। भारत में लगभग 22 तरह के डोसा की रेसिपीज सबसे ज्यादा प्रचलित हैं। हेल्दी और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

5. थेपला ( Thepla )

थेपला एक बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट गुजराती व्यंजन है। आमतौर पर इसका सेवन नाश्ते में ही किया जाता है। इसे बनाने में मेथी, लौकी और दूसरी अन्य हरी सब्जियां इस्तेमाल में लायी जाती हैं। यह परांठे की तरह बनता है और इसे रोल करके खाया जाता है। आप अच्छी सेहत और स्वाद के लिए थेपला का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। इसे बनाने में बेसन और गेहूं के आटे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसे आप दोपहर के नाश्ते और साइड डिस के रूप में भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Pulses Health Benefits : सर्दियों में पहाड़ी ‘गहत की दाल’ खाना है फायदेमंद, जानें इसके 6 लाभ

Indian-Healthy-Breakfast-Food

6. दलिया ( Daliya )

फाइबर की पर्याप्त मात्रा से भरपूर दलिया का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दलिया एक बेहद पॉपुलर हेल्दी इंडियन ब्रेकफास्ट है जिसे आप नमकीन या मीठे रूप में खा सकते हैं। दलिया को हेल्दी बनाने के लिए आप खूब सारी हरी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दलिया जौ, गेहूं और अन्य अनाज को पीसकर बनाया जाता है और इसे नमकीन या मीठे रूप में बनाया जाता है। हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए यह एक बहुत पॉपुलर व्यंजन है।

7. अंकुरित अनाज ( Sprouts )

अंकुरित अनाज का ब्रेकफास्ट के रूप में सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। वजन कम करना हो वजन बढ़ाना हो दोनों ही मामलों में आप अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं। स्प्राउट्स में प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट, मिनरल्स, विटामिन और कैल्शियम आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इनका सेवन कई तरीके से किया जा सकता है। स्प्राउट्स को आप कच्चे रूप में या उबाल कर खा सकते हैं।

8. उत्तपम ( Uttapam )

उत्तपम एक बहुत पॉपुलर दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसे उड़द की दाल और चावल के घोल से बनाया जाता है। जिस तरह से इडली और डोसा को बनाने में इस घोल का इस्तेमाल किया जाता है उसी तरह उत्तपम के लिए भी किण्वित घोल का इस्तेमाल होता है। इसे हेल्दी बनाने के लिए आप कई तरह की हरी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

9. उपमा ( Upma )

उपमा, उप्पुमावु या उप्पिट्टू एक सुप्रसिद्ध दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो दक्षिण भारत के सभी प्रदेशों में नाश्ते के रूप में सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसे आप सूखे और भुने सूजी या चावल के आटे से बना सकते हैं। इसमें फाइबर के साथ-साथ शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे हेल्दी बनाने के लिए इसमें सब्जियां और काजू का इस्तेमाल कर सकते हैं। उपमा का सेवन रोजाना नाश्ते के रूप में किया जा सकता है।

Indian-Healthy-Breakfast-Food

10. पुडला ( Pudla )

पुडला एक पॉपुलर गुजराती रेसिपी है जिसका सेवन नाश्ते के रूप में रोजाना किया जा सकता है। इसे तैयार करने में आटा, सब्जियां और सरसों का तेल का इस्तेमाल किया जाता है। पुडला को गुजरात के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी खाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें : रामबुतान के छिलके से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 फायदे, जानें उपयोग और नुकसान

ऊपर बताये गए सभी व्यंजन पॉपुलर इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट माने जाते हैं। आप इन भारतीय हेल्दी ब्रेकफास्ट का सेवन रोजाना कर सकते हैं। अगर आपको खानपान से जुड़ी कोई बीमारी या समस्या है तो इनका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(all image credit - freepik.com)

Read Next

रामबुतान के छिलके से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 फायदे, जानें उपयोग और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version