दही का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी नाश्ते और लंच में दही खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और जिंक पाया जाता है। इसलिए दही को आपको अपनी डाइट में किसी भी तरह से जरूर शामिल करें। इसके साथ ही पोहा को भी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। आप इसे अकसर नाश्ते में बनाते भी होंगे। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और फाइबर पाया जाता है। आप चाहें तो पोषक तत्वों से भरपूर दही और पोहे का डोसा बनाकर भी खा सकते हैं। इससे दोनों के पोषक तत्व आपको एक साथ ही मिल जाएंगे।
दही में मौजूद पोषक तत्व (curd nutritions)
दही हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। दही का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती है। दही की तासीर ठंडी होता है, जिसे आसानी से पचाया जा सकता है। दही में पाए जाने वाले कुछ प्रमुख पोषक तत्व इस प्रकार से हैं।
टॉप स्टोरीज़
- प्रोटीन
- जिंक
- कैल्शियम
- विटामिन डी
- विटामिन ए
- प्रोबायोटिक्स
पोहा में मौजूद पोषक तत्व (poha nutritions)
पोहा एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से भरपूर एनर्जी मिल जाती है। पोहा फाइबर रिच लाइट फूड होता है, इसलिए यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। पोहे में पाए जाने वाले कुछ प्रमुख पोषक तत्व इस प्रकार से हैं।
- कार्ब्स
- प्रोटीन
- आयरन
- फाइबर
दही और पोहा डोसा खाने के फायदे (curd and poha dosa benefits)
दही और पोहा दोनों के सेवन से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। इसलिए आप इसका सेवन नाश्ते में टेस्टी, हेल्दी डोसा बनाकर कर सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट भी होता है। दही और पोहा डोसा के सेवन से शरीर को होने वाले कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।
1. पाचन क्रिया में सुधार
दही की तासीर ठंडी होती है, पोहा फाइबर युक्त एक लाइट फूड है। इनके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त होती हैं। दही और पोहे के डोसे से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे- गैस, एसीडिटी और कब्ज भी ठीक होती है।
इसे भी पढ़ें- कच्चे केले की सब्जी खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें 4 फायदे और स्वादिष्ट रेसिपी
2. खून बढ़ाएं
पोहा एक आयरन रिच फूड है। इसके सेवन से खून की कमी पूरी होती है। इसलिए जिन लोगों में खून की कमी है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पोहा काफी फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन डोसा के रूप में कर सकते हैं। इससे आपको दही में मौजूद पोषक तत्व भी मिलेंगे।
3. इम्यूनिटी बढ़ती है
दही और पोहे में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप इन दोनों का सेवन साथ में करते हैं, तो पोषक तत्व और ज्यादा बढ़ जाते हैं। इनके सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। इन दोनों का सेवन आप डोसे के रूप में कर सकते हैं।
4. एनर्जेटिक बनाएं
पोहा और दही से बने डोसे को नाश्ते में खाकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो हमें ऊर्जावान बनाए रखता है।
इसे भी पढ़ें- नाश्ते में अप्पम खाकर अपने दिन की करें हेल्दी शुरुआत, जानें इसके 5 स्वास्थ्य लाभ
दही-पोहा डोसा बनाने का तरीका
आवश्यक सामग्री
- दही
- पोहा
- चीनी या गुड़
- नमक
- मिर्च
विधि
दही और पोहा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप पोहा को दही में अच्छे से मिलाकर बैटर बनाएं। इसमें चीनी या गुड़ डालकर मिला लें। इसके बाद नमक, मिर्च डालकर डोसा बैटर तैयार कर लें। इसे कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर गैस पर एक तवा गर्म करें। हल्का तेल लगाकर तवे को चिकना कर लें। इस पर डोसे के तैयार बैटर को फैलाते हुए डालें। अब डोसे पर तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। तैयार डोसे को टेस्टी लाल और हरी चटनी के साथ अपने परिवार के साथ खाएं।
Read more on Healthy Diet in Hindi