
सुबह नाश्ते में पोहा आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखता है। पोहा को आप एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट के रूप में अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप पोहे को हेल्दी तरीके से बनाते हैं। तरीके तरीके का मतलब है कि अगर आप पोहा में तरह-तरह की सब्जियों को मिक्स करके तैयार करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में पोहा की हेल्दी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, साथ ही इससे सेहत को होने वाले फायदे आपके साथ शेयर करेंगे।
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
डायट मंत्रा क्लीनिक की कामिनी कुमारी का कहना है कि पोहा हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह से तैयार कर रहे हैं। सुबह के नाश्ते में पोहा को शामिल करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह वजन को कम करने और कब्ज की परेशानी को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही इसके कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - खाली पेट केला खाने से सेहत को होते हैं ये 4 नुकसान, जानिए खाली पेट केला खाने का सही तरीका
किस तरह तैयार करें पोहा?
आवश्यक सामाग्री
- 2 कटोरी पोहा
- 1 सामान्य आकार का आलू
- आधी कटोरी कटी हुई गोभी
- आधी कटोरी मटर
- 2 बड़े चम्मच मूंगफली
- 1 चम्मच आनार दाना
- 2 चम्मच सेव के नमकीन
- हटा धनिया
- 1 नींबू
- 1 चुटकी हल्दी
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 सामान्य आकार की बारीक कटी हुई प्याज
- 1 चुटकी राई
- 1 चम्मच सरसो का तेल
- स्वानुसार नमक
पोहा बनाने की विधि
सबसे पहले पोहा को भिगो दें। अब एक कढ़ाई में सरसो का तेल डालें। तेल गर्म होने पर इसमें राई डालें। अब इसमें हरी मिर्च और प्याज डालें और इसे भुनें। प्याज जब हल्का का भूरा हो जाए, तो इसमें आलू, गोभी, मटर मिक्स करें। अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसके बाद सब्जी को अच्छे से भुनें। इसके बाद इसमें हल्दी डालें। फिर भुनने के बाद इसमें पोहा डाल लें। 5 मिनट तक इसे पकाएं और गैस बंद कर दें। अब 1 कढ़ाही में मूंगफली फ्राई करें और इसे पोहे में डालकर मिक्स करें। अब हरा धनिया काटकर इसमें डालकर फिर से मिक्स करें। अब इसे प्लेट में सर्व करें। सजाने के लिए 1 चम्मच अनार दाना, कटी हुई कच्ची प्याज और सेव नमकीन का इस्तेमाल करें। आपका हेल्दी और स्वादिष्ट पोहा तैयार है।
इसे भी पढ़ें - छोटी-मोटी बीमारियों से बचाए रख सकता है रोजाना बाजरे की रोटी खाना, रुजुता दिवेकर से जानें इसके 5 फायदे
पोहा खाने के फायदे
आयरन - एक्सपर्ट बताती हैं कि गर्भवती महिलाओं के लिए ब्रेकफास्ट में पोहा शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुरता होती है, तो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो होने नहीं देती है। इसके साथ ही यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी फायदेमंद है।
ऊर्जावान बनाता है पोहा - ब्रेकफास्ट में पोहा को शामिल करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से कार्बोहाइट्रेड मिलता है। जिससे आपका पूरा दिन एनर्जेटिक रहता है। शरीर को पर्याप्त रूप से कार्बोहाइट्रेड मिलने से शरीर में किसी तरह की थकान महसूस नहीं होती है और आप दिनभर के काम से थकते नहीं है।
वजन को करे कम - पोहा खाने आपके शरीर का मोटापा बढ़ता नहीं है। क्योंकि पोहे में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें वे सभी विटामिंस और प्रोटीन होते हैं, जो आपके शरीर के लिए जरूरी है।
आप पोहा में अन्य पसंदीदा सब्जियों को भी मिक्स कर सकते हैं। इसमें जरूरी नहीं की आप इन्हीं सब्जियों को डालें। अगर आपको दूसरी सब्जियां पसंद है, तो आप इसमें मिक्स करें। आप पोहा में जितनी सब्जियों को मिक्स करेंगे, वह आपके लिए उतना ही ज्यादा फायदेमंद होगा।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi