Mango Tea: गर्मी में रोज पिएं रसीले आम से बनी स्पेशल मैंगो टी, जानें इस चाय को पीने के फायदे और रेसिपी

गर्मी में दूध वाली चाय की जगह आम से बनी ये बर्फ वाली ठंडी चाय पीना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है। जानें इस चाय को पीने से मिलने वाले सभी फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
Mango Tea: गर्मी में रोज पिएं रसीले आम से बनी स्पेशल मैंगो टी, जानें इस चाय को पीने के फायदे और रेसिपी

आम का स्वाद क्या होता है ये आम प्रेमियों से बेहतर कोई और जान ही नहीं सकता। आम का सीजन आते ही आम प्रेमियों की भीड़ बाजार में नजर आने लगती है। आम का अचार से लेकर आम की मिठाई तक लोगों को खूब भाती है। आम की डिशेज इतनी ज्यादा हैं, जिनकी गिनती भी कम पड़ जाएगी। दरअसल अपने रमणीय स्वाद के कारण आम सबका फेवरेट है। इस चमकीले पीले फल के कई पोषण लाभ हैं। क्या आप जानते हैं कि आप आम की चाय बना सकते हैं और आम के लाभों का आनंद ले सकते हैं। इसके बारे में शायद ही आपको पता हो। आज हम आपको इसी अनसुनी आम की चाय के बारे में बताएंगे जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी। जी हां ये मैंगो टी को अगर आपने एक बार पी लिया तो आप इसके दीवाने हो जाएंगे। स्वाद में ये टी जितनी ज्यादा टेस्टी होती है, स्वास्थ्य के लिए उतनी ही ज्यादा फायदेमंद भी। ये कैसे बनानी है चलिए जानते हैं।

mango tea benefits

कैसे बनाएं मैंगो चाय? (Ways to Prepare Mango Tea)

गर्मियों के मौसम में आम की रेसिपी किसी भी तरह की डिश को मात देने में काबिलियत रखती है। मैंगो टी बनाना बेहद आसान होता है। आज हम आपको मैगों टी की सबसे आसान रेसिपी के बारे बताएंगे जिसे आपको जरुर ट्राई करना चाहिए।

1. मैंगो आइस टी (Mango Iced Tea)

इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। गर्मियों के मौसम में आइस मैंगो टी काफी हद तक ठंडक देती है। इसे बनाने के लिए आपको दो आम चाहिए। तीन कप पानी में दो टी बैग को आम के गूदे के साथ मिला लें। फिर इसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए नींबू की कुछ बूंदे, पुदीने के पत्ते और बर्फ के टुकड़ों के साथ ब्लेंड कर लें। और फ्रीजर में रख दें। ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें। ये काफी टेस्टी लगेगी।

2. हॉट मैंगो टी (Hot MangoTea)

जितनी स्वादिष्ट आइस मैंगो टी होती है, उतनी ही अच्छी हॉट मैंगो टी भी है। आम की चाय की पत्तियों को गर्म पानी में मिलाएं। लगभग 8-10 मिनट तक इन पत्तियों को पानी में डूबा रहने दें। छानें, चाय में एक चम्मच शहद या चीनी मिलाएं। एक कप में परोसें। अपनी गर्म आम की चाय का आनंद लें। 

इसे भी पढ़ें- ऊपर से अच्‍छे दिखने वाले आम के अंदर हो सकते हैं कीड़े, चूसकर आम खाने से पहले ध्‍यान रखें ये बातें

डायबिटीज में मिलेगी राहत (Treats Diabetes)

शोध के मुताबिक मैंगो टी से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो गर्मियों में मैंगो टी जरूर पिएं।

हाई ब्लडप्रेशर रहेगा कंट्रोल (Controls Hypertension)

मैंगो टी पीने से आप हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम कर सकते हैं। इससे खून का थक्का नहीं जम पाता। साथ ही रक्त कोशिकाओं को भी बेहतर करने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य के नजरिये से हर रोज एक कप मैंगो टी से आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद आम खाने से मिलते हैं ये 3 फायदे, 90% लोग नहीं जानते हैं ये बात

विटामिन से भरपूर मैंगो टी (High In Vitamins)

mango tea in high in vitamin

आम की पत्तियां जिनसे चाय बनती है उसमें विटामिन ए, बी और सी की काफी अच्छी मात्रा होती है। शोध के मुताबिक मैंगो टी में मौजूद विटामिन के पोषक तत्व आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट का खजाना है मैंगो टी (Contains Antioxidants)

मैंगो टी में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट के गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आप मैंगो टी में ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। जिससे शरीर में पानी की कमी भी महसूस नहीं होती।

मैंगो टी को ज्यादातर लोग गर्म ही पीना पसंद करते हैं। लेकिन आइस मैंगो टी भी स्वाद में कम नहीं होती है। आप हमारी बताई हुई टिप्स की मदद से अपनी मनपसंद मैंगो टी को बना सकते हैं। मैंगो टी बनाने में आपको ज्यादा वक्त भी नहीं गवाना पड़ेगा और ये आराम से तैयार भी हो जाती है। फिर इन्तजार किस बात का, आज ही मैंगो टी बनाकर अपने दोस्तों या फैमिली मेंबर्स के साथ एन्जॉय कीजिये।

Read more on Healthy Diet in Hindi 

Read Next

ग्रीन ऑलिव ऑयल से हड्डियां होती हैं मजबूत, डायटीशियन से जानें इस तेल के अन्य फायदे

Disclaimer