खाना खाने के बाद आम खाने से मिलते हैं ये 3 फायदे, 90% लोग नहीं जानते हैं ये बात

आम को सभी फलों का राजा माना जाता है। आम पोषक तत्‍वों से युक्‍त होता है इसलिए आम खाना हर किसी को पसंद होता है। आम खाने के कई फायदे भी हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के बाद आम खाने से मिलते हैं ये 3 फायदे, 90% लोग नहीं जानते हैं ये बात

आम एक स्‍वादिष्‍ठ फल है, जिसे आमतौर गर्मियों का फल माना जाता है। गर्मी और बारिश के मौसम में आम का सीजन पीक पर होता है। इसे लोग चाव से खाते हैं। अगर आप आम को सीमित मात्रा में खाते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आमतौर पर आम खाने का एक समय होता है। इसे आप सुबह नाश्‍ते में या दोपहर में भोजन के साथ खा सकते हैं। एक निश्चित समय पर आम खाने के अतिरिक्‍त लाभ मिलते हैं। जैसा कि आयुर्वेद में भी कहा गया है कि फलों का सेवन रात में नहीं करना चाहिए। दरअसल, गलत समय पर आम खाना और ज्‍यादा आम खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। आम में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह आपको दस्‍त भी लगवा सकता है। इसलिए आपके लिए दिन में आम खाना ज्‍यादा फायदेमंद हो सकता है।

mango

कब और कितनी मात्रा में खाएं आम? 

जैसा कि हमने आपको बताया कि फलों को हमेशा दिन के समय खाना चाहिए। अगर आप आम को सुबह के नाश्‍ते, दोपहर के खाने और शाम के स्‍नैक्‍स में खाते हैं तो इसके अपने फायदे हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया सुचारू रूप से अपना काम करती है। यदि आप गलती से ज्‍यादा आम खा लेते हैं तो इसका नुकसान दिन में ही दिख जाएगा। वरना रात में दस्‍त जैसी समस्‍या होने पर आप परेशानी में पड़ सकते हैं। हालांकि रात में आम खा रहे हैं तो सीमित मात्रा में खाएं। दोपहर के खाने के बाद आम खाने से आपका पेट हल्‍का और हेल्‍दी रहता है। इसके अलावा कुछ बातों का और ध्‍यान देना चाहिए ताकि आप आम खाने के नुकसान (Mango Benefits And Side Effects) से बच जाएं, जैसे:

  • आम में प्राकृतिक चीनी होती है इसलिए अतिरिक्‍त शुगर न जोड़ें।
  • कुछ लोगों को आम से एलर्जी होती है, उन्‍हें इसे खाने से पहले अपने डॉक्‍टर की सलाह लेनी चाहिए।
  • आम में फाइबर की अधिकता होने के कारण यदि आप ज्‍यादा खाएंगे तो आपको दस्‍त लग सकती है।
  • आम का ज्‍यादा सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है, इसलिए कोशिश करें कि दिन में एक आम से ज्‍यादा न खाएं।

आम में मौजूद पोषक तत्‍व-Mango Nutritional Benefits In Hindi

आम पोषक तत्‍वों से युक्‍त होता है, इसमें विटामिन, प्री-बायोटिक डाइट्री फाइबर्स, पॉली-फेनोलिक फ्लेवेनोएड एंटीऑक्‍सीडेंट्स के अलावा खनिज या मिनरल्‍स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आम में कई प्रकार के विटामिन भी होते हैं, जैसे- विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन डी। इसमें प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की काफी मात्रा होती है। आम के सेवन से इन सभी पोषक तत्‍वों की आपूर्ति होती है। आम का जूस बनाकर भी आप पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मैंगो शेक और बनाना शेक में से कौन है ज्‍यादा फायदेमंद, जानिए इन्‍हें बनाने के हेल्‍दी तरीके

आम खाने के फायदे-Mango Benefits In Hindi

1. आम खाने से पाचन शक्ति में सुधार करता है

आम में मौजूद फाइबर सामग्री पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है यह आंतों की अच्‍छी तरह से सफाई करता है। मल त्‍याग करना आसान बनाता है। कब्‍ज की समस्‍या दूर होती है। यह गैस्‍ट्रोइंटेस्‍टाइनल विकारों को रोकने में मदद करता है।

2. आम खाने से इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करता है

शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली आपके स्‍वस्‍थ पेट पर निर्भर करता है। अगर आपका पेट ठीक रहेगा तो ऑटोमैटिक आपकी इम्‍यूनिटी बूस्‍ट होगी। इसमें मौजूद विटामिन सी और ए आपके इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूती प्रदान करते हैं।

3. आम के सेवन से कोलेस्‍ट्रॉल कम होता है

नियमित रूप से आम का सेवन करने से आप अपने कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं। आम में उपस्थित विटामिन सी, पेक्टिन और फाइबर आपके खराब कोलेस्‍ट्रॉल (एलडीएल) को सही करता है।

इसे भी पढ़ें: इस गर्मी कहीं आम का स्वाद न बिगाड़ दे आपकी सेहत, जानें आम खाने से होने वाले साइड इफेक्ट

इन सबके अलावा आम के और भी कई गुण हैं। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिसके चलते तंत्रिका तंत्र में रक्‍त का प्रवाह बेहतर होता है। इससे आपके हृदय की गति और ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हृदय रोगों से बचे रहते हैं।

Read More Articles On Healthy Diet In Hindi

Read Next

मुर्गी के अंडे से ज्यादा हेल्दी है बत्तख के अंडे, दिमाग को तेज बनाने के साथ शरीर को भी रखता है हर तरह से फिट

Disclaimer