मैंगो शेक और बनाना शेक में से कौन है ज्‍यादा फायदेमंद, जानिए इन्‍हें बनाने के हेल्‍दी तरीके

मैंगो शेक vs बनाना शेक: जानिए आपके लिए कौन सा पेय है ज्‍यादा फायदेमंद और इन पेय को हेल्‍दी बनाने का तरीका क्‍या है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मैंगो शेक और बनाना शेक में से कौन है ज्‍यादा फायदेमंद, जानिए इन्‍हें बनाने के हेल्‍दी तरीके


गर्मियों का मौसम शेक, जूस और अन्‍य पेय पदार्थों को लेकर जाना जाता है। आमतौर पर इस मौसम में मिलने वाले फलों से ही अलग-अलग तरह के पेय तैयार किए जाते हैं। तरबूज, आम, केले और अन्‍य रसीले फलों के तौर पर हमारे लिए कई विकल्‍प मौजूद हैं। ठंडा पेय न केवल आपको गर्मी से राहत दिलाते हैं बल्कि यह बेहद पौष्टिक भी होते हैं।

हालांकि, उपलब्ध सभी विकल्पों में से, मैंगो (आम) और बनाना (केला) शेक लोगों का पसंदीदा पेय है। दोनों बेहद स्वादिष्ट और स्वास्‍थ्‍यवर्धक होते हैं। ये दोनों ही आपके लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और अतिरिक्‍त वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये फाइबर से संमृद्ध होते हैं। जो आपको लंबे समय तक भरा रख सकते हैं। लेकिन इससे पहले, आपको यह जानना होगा कि इन दोनो पेय में कितनी कैलोरी होती है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए विस्‍तार से पढ़ें ये लेख। 

shakes

आम (Mango) 

आम, जिसे फलों का राजा भी कहा जाता है, एक लोकप्रिय गर्मियों का फल है। यह पोटेशियम और फोलेट के अलावा विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी के लाभों से युक्‍त होता है। यह फल दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय है।

165 ग्राम कटे हुए आम में मौजूद पोषक तत्‍व 

  • कैलोरी: 99 
  • प्रोटीन: 1.4 ग्राम 
  • वसा: 0.6 ग्राम 
  • कार्बोहाइड्रेट: 24.7 ग्राम
  • शुगर: 22.5 ग्राम
  • फाइबर: 2.64 ग्राम

आम के फायदे

आम में एंटीऑक्सिडेंट और इम्युनिटी बढ़ाने वाले पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी कोशिकाओं को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है और आपको स्वस्थ रखता है। 2014 के एक जापानी अध्ययन से पता चलता है कि आम खाने से पेट के कैंसर का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा, यह आपके दिल के स्वास्थ्य, त्वचा और बालों की स्थिति के लिए अच्छा है।

इसे भी पढ़ें: स्‍मूदी या मिल्‍कशेक, जानिए आपकी सेहत के लिए क्‍या है बेहतर

केले (Banana) 

केला एक सदाबहार फल है। केले में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन कच्चे और पके दोनों रूपों में किया जाता है। इसके अलावा, भारत के कुछ हिस्सों में, केले के छिलके का उपयोग विभिन्न व्यंजनों को तैयार करने के लिए भी किया जाता है।

100 ग्राम कटे हुए केले में मौजूद पोषक तत्‍व

  • कैलोरी: 89 
  • प्रोटीन : 1.1 ग्राम 
  • कार्ब्स: 22.8 ग्राम 
  • शुगर: 12.2 ग्राम
  • फाइबर: 2.6 ग्राम
  • वसा: 0.3 ग्राम

केले के फायदे

डायरिया या कब्ज से निपटने के लिए केले को उत्कृष्ट फल माना जाता है। इसमें फाइबर होता है, जो मल को स्‍मूद बनाता है और आसानी से पेट साफ होता है। यह आपके आंत के बैक्टीरिया के लिए भी फायदेमंद है। केला पोटेशियम सामग्री में भी उच्च है, एक खनिज जो हृदय स्वास्थ्य और रक्तचाप से छुटकारा दिलाता है। 

मैंगों शेक और बनाना शेक में मौजूद कैलोरी के बारे में जानिए   

आमतौर पर एक गिलास मैंगो शेक में 170 कैलोरी होती हैं और जब हम इसमें अतिरिक्‍त चीनी जोड़ते हैं तो कैलोरी की गिनती 250 तक पहुंच जाती है। जबकि, बनाना शेक के एक गिलास में केवल 150 कैलोरी होती है और चीनी के साथ, यह 220 हो जाता है। दोनों फल प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं। इसलिए अगर आप चीनी नहीं भी डालते हैं, तब भी इसका स्वाद अच्छा रहेगा। दोनों बेहद स्वस्थ और पौष्टिक फल हैं और आपके आहार का एक हिस्सा होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद चॉकलेट मिल्क या प्रोटीन शेक कौन है बेहतर, जानें दोनों के फायदे 

शेक को हेल्‍दी कैसे बनाया जाए

  • अपने शेक को और अधिक स्वस्थ बनाने के लिए यहां कुछ चीजें हैं जो आप कर सकते हैं:
  • घर पर अपना शेक तैयार करें
  • इसके लिए केवल स्किम्ड मिल्‍क का उपयोग करें
  • चीनी डालने के बजाए शहद का प्रयोग करें 
  • इसके ऊपर कुछ मेवे और सीड्स डालें

निष्‍कर्ष: 

यहां हमने आपको आम और केलों के फायदे बताए साथ ही मैंगो शेक और बनाना शेक में मौजूद कैलोरी के बारे में जानकारी दी। अब आप अपनी जरूरत के अनुसार इन पेय को चुन सकते हैं। साथ ही इन्‍हें और हेल्‍दी बनाने के लिए बताए गए तरीकों को अपना सकते हैं।

Read More Articles On Healthy Diet In Hindi

Read Next

अपने बॉडी के अनुसार पालन करें सही डाइट और एक्सरसाइज, जानें इनमें से किस टाइप की है आपकी बॉडी?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version