Green Coriander Detox Tea Benefits: भारत में आमतौर पर लोगों के सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की से ही होती है। ज्यादातर लोग चायपट्टी और दूध वाली चाय का ही सेवन करते हैं। दूध वाली चाय का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। नॉर्मल चाय की जगह हर्बल चाय का सेवन करने से शरीर को ज्यादा फायदा मिलेगा। हर्बल चाय का सेवन करने से न सिर्फ शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है बल्कि इसका सेवन कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भी हर्बल चाय का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हरे धनिया की चाय पीने के फायदे और बनाने का तरीका।
हरे धनिया की डिटॉक्स चाय पीने के फायदे- Benefits Of Green Coriander Detox Tea in Hindi
हरी धनिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल डिशेज को गार्निश करने से लेकर मसाले के रूप में हर किचन में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, हरी धनिया की चाय भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने से लेकर कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में इसका सेवन फायदेमंद होता है। पेट और पाचन तंत्र को हेल्दी बनाने, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट करने और नींद से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हरे धनिया की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: पेट फूलने की समस्या से राहत के लिए पिएं जीरा, इलायची और धनिया की चाय
नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "हरी धनिया में विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए समेत कई गुण पाए जाते हैं। इससे बनी चाय का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ या गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यूरिक एसिड, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।"
हरी धनिया की चाय पीने के मुख्य फायदे इस तरह से हैं-
टॉप स्टोरीज़
- विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने में फायदेमंद
- वजन घटाने में मददगार
- हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद
- यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार
- किडनी और लिवर जैसे अंगों की सफाई में मदद
- कब्ज, अपच और एसिडिटी से छुटकारा
- ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद
कैसे बनाएं हरी धनिया की चाय?- How To Make Green Coriander Detox Tea in Hindi
हरी धनिया की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप हरी धनिया की ताजी पत्तियां लें। 5 से 6 धनिया की पत्तियों को, आधा चम्मच हल्दी और एक चक्रफूल के साथ अच्छी तरह से उबालें। जब चाय अच्छी तरह से उबल जाए तो इसे छान लें। इस चाय में आप चाहें तो आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर रोजाना सुबह के समय खाली पेट पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोज सुबह उठते ही पिएं साबुत धनिया की चाय, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
नियमित रूप से हरी धनिया से बनी चाय का सेवन करने से आपके पेट और पाचन तंत्र को फायदा मिलेगा। इसका सेवन करने से लिवर, किडनी और फेफड़ों को साफ करने में मदद मिलेगी और शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल जाएगी। किसी भी बीमारी या समस्या में इस चाय का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: freepik.com)