पेट फूलने की समस्या से राहत के लिए पिएं जीरा, इलायची और धनिया की चाय

ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के लिए जीरा, धनिया और इलायची से बनी हर्बल चाय पीनी चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट फूलने की समस्या से राहत के लिए पिएं जीरा, इलायची और धनिया की चाय


आजकल ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या काफी आम हो गयी है। गलत खानपान, सुस्त जीवनशैली, तनाव और खाना खाने के तुरंत बाद सो जाने के कारण ब्लोटिंग की समस्या होती है। जो लोग ज्यादा तला-भुना खाते हैं या एक्सरसाइज नहीं करते, उन्हें भी ब्लोटिंग की समस्या से गुजरना पड़ता है। जब पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है, तो पेट फूलना, पेट में गैस, कब्ज, दर्द आदि जैसी समस्याएं होती हैं। पेट फूलने के कारण व्यक्ति काफी असहज महसूस करता है। अधिकतर लोगों का यह मानना होता है कि ब्लोटिंग की समस्या में चाय नहीं पीनी चाहिए। चाय पीने से गैस और एसिडिटी होती है, जिसके कारण ब्लोटिंग की समस्या और बढ़ जाती है। अगर आप भी ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं, तो हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाल के मुताबिक, ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के लिए जीरा, धनिया और इलायची से बनी हर्बल चाय पीनी चाहिए। ये सभी मसाले बॉडी को डिटॉक्स करते हैं, जिससे पेट फूलने की समस्या से जल्द राहत मिलती है। तो चलिए, जानते हैं जीरा, धनिया और इलायची की हर्बल टी बनाने का तरीका और इसके फायदे - 

जीरा, धनिया और इलायची की हर्बल टी की सामाग्री Ingredients For Cumin Cardamom Coriander Tea 

  • 1 चम्मच धनिया 
  • 2 इलायची 
  • 1 गिलास पानी

इसे भी पढ़ें : स्वाद और सेहत से भरपूर है कीवी-केला शेक, जानें बनाने का तरीका

Tea-For-Bloating

जीरा, धनिया और इलायची की हर्बल टी बनाने का तरीका How TO Make Cumin Cardamom Coriander Tea 

जीरा, धनिया और इलायची की हर्बल टी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें। अब इसमें एक चम्मच जीरा, एक चम्मच धनिया और दो इलायची डालें। इसे उबाल लें और फिर छान लें। इसे थोड़ा ठंडा करके पिएं। इस हर्बल टी को पीने से आपको ब्लोटिंग की समस्या में काफी आराम मिलेगा। 

इलायची

इलायची ना सिर्फ खाने का जायका और खुशबू बढ़ाती है, बल्कि हमारे पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेल्स को रिपेयर करते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इलायची का सेवन करने से पेट में एसिडिटी की समस्या कम होती है और मल त्यागने में आसानी होती है। 

धनिया 

धनिया एक काफी सेहतमंद मसाला है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। धनिया का सेवन करने से एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या से राहत मिलती है। ब्लोटिंग की समस्या में भी धनिया काफी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पेट फूलने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।  

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, घटेगा वजन

जीरा 

खाने में जीरा डालने से खाने का स्वाद बढ़त है। जीरा भी हमारी गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन भी होता है, जो खून को साफ करने में मदद करता है। जीरे का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है और ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है।

Read Next

शरीर में ताकत के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए? जानें डायटीशियन से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version