स्वाद और सेहत से भरपूर है कीवी-केला शेक, जानें बनाने का तरीका

कीवी और केले का शेक पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी भी होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वाद और सेहत से भरपूर है कीवी-केला शेक, जानें बनाने का तरीका


सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ आहार बहुत जरूरी है। आपने डॉक्टर्स और घर के बड़े-बुजुर्गों से भी हमेशा सुना होगा कि फलों और सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। अगर आपको फल खाना पसंद नहीं है, तो आप फलों का स्वादिष्ट शेक और जूस बनाकर भी पी सकते हैं। आज हम आपको कीवी और केले का टेस्टी और हेल्दी शेक बनाने का तरीका बताएंगे। कीवी और केला, दोनों ही फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कीवी और केले का शेक पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी भी होता है। आप इसे नाश्ते में पी सकते हैं, इससे आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और एनर्जी भी मिलेगी। तो आइए, जानते हैं कीवी और केले का शेक बनाने का तरीका और इसके फायदे -  

कीवी और बनाना शेक की सामग्री Ingredients For Kiwi And Banana Shake

  • केला – 1
  • कीवी – 3
  • ठंडा दूध – 2 कप
  • अनार के दाने – 1/4 कप
  • शहद – 2 चम्मच
  • पुदिने की पत्तियां- 8-10
  • बर्फ के टुकड़े – 5 क्यूब्स

कीवी और बनाना शेक बनाने का तरीका - Benefits Of Kiwi And Banana Shake 

  1. कीवी और केले का शेक बनाने के लिए सबसे पहले केले और कीवी को छीलकर काट लें। एक मिक्सी में केले और कीवी के टुकड़ों को डालकर 1 से 2 मिनट तक ब्लेंड करें। 
  2. अब मिक्सी में ठंडा दूध और शहद डालें और फिर से ब्लेंड करें।
  3. फिर, इसमें बर्फ डालें और क्रश होने तक ब्लेंड करें।
  4. अब इस शेक को एक कांच के गिलास में निकालिए और अनार के दानों और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके परोसें। 

Kiwi-Banana-Shake

इसे भी पढ़ें: सहजन के पत्ते उबालकर पीने से सेहत मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

कीवी के स्वास्थ्य लाभ - Benefits Of Kiwi

  • कीवी खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कीवी में मौजूद विटामिन सी से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है।  
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी का सेवन फायदेमंद होता है। कीवी में मौजूद पोषक तत्वों से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को कीवी और केले का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। 
  • कीवी में भरपूर मात्रा में फोलेट और आयरन मौजूद होता है। कीवी का सेवन करने से शरीर में खून की कमी की शिकायत दूर होती है। जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत होती है, उन्हें कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। 
  • इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन ई, विटामिन के, पोटैशियम, फोलेट, फाइबर, सोडियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स 
  • कीवी का सेवन दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है। इसका सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें:  छठ में चढ़ाया जाने वाला सुथनी है बहुत गुणकारी, खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

केले के स्वास्थ्य लाभ - Benefits Of Banana

  • केला भी सबसे सेहतमंद फ्रूट्स में से एक है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। केला का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और इम्युनिटी मजबूत होती है। 
  • पेट की समस्याओं के लिए केले का सेवन बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे पेट में गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में लाभ होता है। 
  • केला, हमारे दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम, ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। केला खाने से स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 
  • केला खाने से शरीर हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, केले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। केला खाने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। 

कीवी और केला, दोनों ही काफी फायदेमंद फल हैं। कीवी और बनाना शेक बनाने में आसान होता है। इसे पीने से सेहत को कई पोषक तत्व मिलते हैं और कई बीमारियों से बचाव होता है।

Read Next

दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेंगी ये 5 चीजें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version