गर्मियों में छाछ पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। छाछ पीने से पेट ठंडा रहता है और पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। गर्मियों में यह एक रिफ्रैशिंग कूल ड्रिंक का काम करती है। ऐसे में आप खीरे से बनी छाछ भी पी सकते हैं। यह स्वाद में भरपूर होने के साथ-साथ सेहत के मामले में भी सबसे आगे है। इसे पीने से आपको खीरे में मिलने वाले सभी पोषक तत्व मिलते हैं। इसे आप घर पर आसानी से बनाकर पी सकते हैं। आइये दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं इस छाछ की रेसिपी।
कैसे बनाएं खीरे की छाछ?
- खीरे की छाछ बनाने के लिए आपको स्वाद के हिसाब से दही लेनी है और इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।
- इसके बाद आपको इसे अच्छे से मिला लेना है और इसमें एक खीरे को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब आपको उपर से धनिया, जीरा और करी पत्ते मिलाने हैं।
- अब इसका एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे दही के साथ मिलएं।
- लीजिए आपकी खीरे से बनी छाछ तैयार है।
View this post on Instagram
पेट के लिए है फायदेमंद
- खीरे से बनी छाछ पीना आपके पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है।
- इस छाछ को पीने से पाचन तंत्र हेल्दी होता है साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।
- इसे पीने से मलत्याग में होने वाली कठिनाई कम होती है।
- यह छाछ आपके बेली फैट को कम करने के साथ ही पेट की ऐंठन और ममोड़ को भी कम करता है।
- इस छा को पीने से पेट में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
इसे भी पढ़ें - दही या छाछ: सुबह के समय किसका सेवन करना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
मिलते है कई अन्य फायदे
- गर्मियों के दौरान यह छाछ पीने से पेट और शरीर दोनों ठंडे रहते हैं।
- इसे पीने से शरीर का तापमान कम होता है और हीटवेव से भी बचाव होता है।
- इसे पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है और हड्डियां स्वस्थ रहती हैं।
- यह त्वचा के लिए फायदेमंद होने के साथ ही इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में फायदेमंद होती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version