Lychee Smoothie Benefits in Summer: गर्मियों की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग हीटवेव और गर्मियों से बचने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमा रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग बाजार में मिलने वाली एनर्जी ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक आदि पीते हैं। इन्हें पीने के बजाय आप लीची से बनी स्मूदी पी सकते हैं। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बिना दूध और चीनी से लीची स्मूदी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। यह सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होती है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।
कैसे बनाएं स्मूदी?
- लीची की स्मूदी बनाने के लिए आपको सबसे पहले दो चम्मच ज्वार के बीजों को भिगोकर रखना है।
- इसके बाद आपको आधा चम्मच मिक्स सीड्स को भिगोना है।
- अब आपको 5 बादाम, 2 अखरोट और एक अंजीर लेना है।
- अब 4 किसमिस लें और 8 से 9 लीची लें। इसके साथ ही आपको एक कप पानी भी लेना है।
View this post on Instagram
लीची की स्मूदी की रेसिपी
- लीची की यह स्मूदी बिना चीनी और दूध के रहने वाली है।
- इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले आपको लीची को छील लेना है।
- अब इसके अंदर के बीजों को निकालकर इसे मिक्सर ग्राइंडर में डाल देना है।
- इसके बाद आपको इसमें ज्वार सीड्स, मिक्स सीड्स और मिक्स नट्स मिलाएं।
- इसे पहले बिना पानी डाले ही ग्राइंड करें। इसके बाद आपको इसमें पानी डालकर इसका पेस्ट बनाना है।
- अब इसमें बर्फ या ठंडा पानी मिलाकर आप पी सकते हैं। लीजिए आपकी स्मूदी बनकर तैयार है।
इसे भी पढ़ें - गर्मियों में पिएं लीची का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
लीची की स्मूदी पीने के फायदे
- चूंकि लीची की यह स्मूदी बिना दूध और चीनी के बनाई जाती है, जो सेहत को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाती है।
- लीची की स्मूदी पीने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
- लीची की स्मूदी पीने से शरीर हाइड्रेट रहती है साथ ही साथ आप गर्मी और लू से भी बच सकते हैं।
- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी लीची की स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।
- इसे पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है साथ ही गैस, अपच आदि जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version