Expert

डाइट में शामिल करें पोषक तत्वों से भरपूर फालसा, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

फालसा जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसे खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डाइट में शामिल करें पोषक तत्वों से भरपूर फालसा, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


Falsa Benefits- गर्मी के मौसम में मिलने वाले ऐसे कई फल हैं, जो न सिर्फ स्वाद लाजवाब होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं होते हैं। इन्हीं फलों में एक फल फालसा भी है, जिसे शर्बत बेरी (Sorrel Berry Benefits) के नाम से भी जाना जाता है। फालसा का सेवन अक्सर उन मरीजों को खाने की सलाह दी जाती है, जो अस्थमा, सर्दी, जुकाम, खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं के कारण परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, इस फल को खाने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। जी हां, ऑटोइम्यून और डाइजेस्टिव हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट अनुपम भाटिया के अनुसार फालसा (ग्रेविया एशियाटिका) एक छोटा सा फल है, जो अपने पोषक तत्वों (What Nutrients Are in Falsa) के गुणों के कारण शरीर को कई स्वास्थ्य फायदे दे सकता है। आइए जानते हैं फालसा खाने के क्या फायदे हैं?

फालसा खाने से क्या फायदा होता है? - What Are The Benefits of Eating Falsa in Hindi?

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर 

फालसा में एंथोसायनिन और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट हाई मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने और शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

पाचन में सुधार करता है 

फालसा में मौजूद आहार फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को बढ़ने से रोकता है। यह हमारे गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकता है। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

फालसा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक हेल्दी फल माना जाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं 

फालसा में विटामिन सी अधिक मात्रा में होती है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने और इंफेक्शन के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में फायदेमंद होती है। 

दिल को हेल्दी रखें

फालसा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, जिससे दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में फालसा खाने से मिलते हैं कई फायदे, गर्मी में जरूर खाएं ये हेल्दी फ्रूट

हेल्दी स्किन

फालसा के एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन गुण स्किन के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं, जो उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने और चेहरे की रंगत को बढ़ावा दे सकते हैं।

सूजनरोधी गुण 

फालसा में सूजनरोधी गुण होते हैं जो गठिया और अन्य सूजन संबंधी स्थितियों के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हाइड्रेशन 

फालसा में पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण, यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है, खासकर गर्म मौसम के दौरान यह आपके शरीर में पानी की कमी पूरी करने में फायदेमंद होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anupm Bhattia - Gut Healing•Autoimmune•Hormones Nutritionist (@anupmholistic)

वजन कंट्रोल करें

फालसा में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसे वजन कम करने वाले लोग अपनी डाइट में एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प के रूप में शामिल कर सकते हैं। 

डाइट में फालसा शामिल करना ओवरओल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर आप किसी तरह की बीमारी से जुझ रहे हैं या आपकी दवाइयां चल रही हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

रात को सोने से पहले पिएं हींग का पानी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version