
गर्भावस्था में महिलाओं को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस समय पर्याप्त पोषण लेने से गर्भ में पल रहे बच्चे को कई तरह की समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही, उसका विकास भी सही तरह से होता है। इस दौरान पोषण युक्त आहार खाने से महिलाओं को गर्भावस्था में होने वाली कमजोरी से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा थकान व अन्य रोग होने की संभावना कम हो जाती है। इस वजह से डॉक्टर महिलाओं को इस समय संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं। इसके अलावा डाइट में फलों को शामिल करने के लिए कहा जाता है। गर्मियों में मिलने वाले फालसे में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस वजह से इसको प्रेग्नेंसी में भी खाया जा सकता है। इस लेख में आपको गर्भावस्था में फालसे खाने के फायदे के बारे में बताया गया है।
प्रेग्नेंसी में फालसा खाने के फायदे - Benefits Of Eating Falsa In Pregnancy in Hindi
हाई बीपी को करें कंट्रोल
फालसा में फॉस्फोरस और पोटैशियम पाया जाता है। प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं को हाई बीपी की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फालसा खाना महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। इससे बीपी को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है और इससे संबंधित समस्याओं से बच्चे और मां का बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें : फालसा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, औषधीय गुणों से भरपूर है ये फल
ब्लड सर्कुलेशन को करें बेहतर
फालसा में एंथोसायनिन व एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों ही शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में सहायक होते हैं। साथ ही, फालसे के सेवन से ब्लड में लिपिड की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही नसों में कोलेस्ट्रॉल के जमाव को भी रोका जा सकता है। प्रेग्नेंसी में भ्रूर्ण के निर्माण के लिए ब्लड सर्कुलेशन का ठीक होना बेहद जरूरी होता है।
ब्लड शुगर को करें नियंत्रित
फालसा का ग्लाइसिमिक इंडेक्स कम होता है। इस वजह से फालसे खाने से शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है। प्रेग्नेंसी में कई महिलाओं को डायबिटीज (गर्भकालीन डायबिटीज) होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में फालसा उनके ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
पाचन क्रिया में मदद मिलती है
प्रेग्नेंसी में अधिकतर महिलाओं को पाचन क्रिया की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी में पाचन संबंधी समस्याओं में कब्ज, गैस और एसिड रिफ्लैक्स (सीने में जलन) को शामिल किया जाता है। फालसा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन क्रिया को बेहतर किया जा सकता है।
जोड़ों के दर्द से मिलती है राहत
प्रेग्नेंसी में अधिकतर महिलाओं पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत रहती है। फालसा में इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन व जोड़ों के दर्द को दूर करने में सहायक होता हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? जानें ऐसे 6 फूड्स के बारे में
क्या प्रेग्नेंसी में फालसा खाना सुरक्षित है? Is It Safe To Eat Falsa During Pregnancy?
प्रेग्नेंसी में फालसा खाने को लेकर कई महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं? कुछ महिलाएं गर्भावस्था में फालसा को सुरक्षित फल नहीं मानती हैं। फिलहाल गर्भावस्था में फालसा खाने से जुड़ी समस्याओं पर किसी भी तरह का शोध नहीं हुआ है। इसमें आगे रिसर्च की आवश्यकता है।
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को फल खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन इस समय किसी भी संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए। यदि प्रेग्नेंसी में फालसा खाने के बाद किसी तरह की समस्या महसूस हो, तो महिलाओं को इसका सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए।