फालसा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, औषधीय गुणों से भरपूर है ये फल

गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी में बीमारियों से बचने व स्वस्थ रहने के लिए लोग अक्सर मौसमी फलों का सहारा लेते हैं। ऐसे में शरीर को प्राकृतिक रूप से कूल करने के लिए फालसा फल बेहद फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
फालसा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, औषधीय गुणों से भरपूर है ये फल

गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी में बीमारियों से बचने व स्वस्थ रहने के लिए लोग अक्सर मौसमी फलों का सहारा लेते हैं। ऐसे में शरीर को प्राकृतिक रूप से कूल करने के लिए फालसा फल बेहद फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर फालसा गर्मियों में अधिक मात्रा में खाया जाता है। फालसा फल का वैज्ञानिक नाम ग्रेविया एशियाटिका है। कच्चे फालसा का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। फालसा फल के रस का सेवन शरीर के लिए टॉनिक की तरह काम करता है।

फालसा पित्त की समस्याओं को दूर करने और पाचन क्रिया को सुचारू करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और खनिज तत्व ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह शारीरिक कमजोरी को दूर करने के साथ—साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद है। आइए जानते हैं आकार में छोटा लेकिन औषधीय गुणों की खान फालसा के फायदों के बारे में।   

 

एनीमिया में फायदेमंद

यदि आप एनीमिया रोग से ग्रस्त हैं, तो ऐसे में फालसा फल का सेवन करना फायदेमंद होगा। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया के इलाज में मदद मिलती है। फालसा फल में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 

जोड़ों के दर्द में राहत

फालसा फल सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद है। जोड़ों में होने वाला दर्द ही आगे चलकर आर्थराइटिस यानि गठिया रोग  की समस्या उत्पन्न करता है। फालसा फल गठिया रोग में होने वाली सूजन और दर्द से राहत पाने में फायदेमंद शाबित होता है। इसके सेवन से गठिया के रोग में मदद मिलती है।  

मांसपेशियों को मजबूत बनाएं

फालसा में मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन ए और सी शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। इसके नियमित सेवन से मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। फालसा फल में प्रोटीन और पोटैशियम मांसपेशियों के कार्य और उन्हें मजबूत बनाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: हाई बीपी को नियंत्रित रखते हैं गर्मी के मौसम में मिलने वाले ये 5 फ्रूट्स, रोजाना करें सेवन

पेट दर्द व दस्त में 

पेट दर्द व दस्त की समस्या होने पर यदि आप फालसा फल का सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट दर्द को ठीक करने और दस्त को रोकने में मदद करेगा। पेट दर्द के लिए आप भुनी हुई अजवायन के साथ फालसा का रस डालकर इस मिश्रण को पी सकते है। आपके पेट का दर्द छू मंतर हो जाएगा।  

इसे भी पढ़ें: 3 तरीकों से करें खीरे की कड़वाहट दूर, जानें गर्मी में कितना फायदेमंद है खीरा

सांस की समस्याओं में

फालसा फल सांस की समस्या, कफदोष को ठीक करने में भी सहायक है। फालसा के रस के नियमित सेवन से श्वसन संबंधी समस्याओं के इलाज में फायदा मिलता है। फालसा के रस को आप नींबू और अदरक का रस मिलाकर पी सकते हैं। फालसा शारीरिक कमजोरी को दूर कर शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए सक्षम होता है। 

Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi

Read Next

दिन की सभी ड्रिंक्‍स की जगह पीएं सिर्फ पानी और देखें शरीर में ये 5 अच्‍छे बदलाव

Disclaimer