Empty Stomach Morning Diet in Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि इस दौरान महिलाएं जो खाती हैं, उसका असर उनके और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान कोशिश करनी चाहिए कि वे सिर्फ हेल्दी खाना ही अपनी डाइट में शामिल करें। खासकर, सुबह खाली पेट उन्हें हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का ही सेवन करना चाहिए। अगर प्रेगनेंसी के दौरान आप सुबह खाली पेट हेल्दी खाना खाएंगी, तो इससे आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगी। साथ ही आपके भ्रूण को भी सभी विटामिन्स और मिनरल्स मिल पाएंगे और उसका विकास अच्छी तरह से होगा।
अगर आप भी प्रेगनेंट हैं, तो सुबह खाली पेट अनहेल्दी फूड्स से परहेज करें। अपनी डाइट में सिर्फ हेल्दी फूड्स को ही शामिल करें। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए (What to Eat on an Empty Stomach in Pregnancy in Hindi)? या फिर प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाएं? तो चलिए, हब क्लीनिक की डाइटीशियन अर्चना बत्रा से जानते हैं कि प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? डाइटीशियन अर्चना बत्रा बताती हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को सुबह खाली पेट हल्का और स्वस्थ भोजन करना चाहिए। इससे उन्हें कब्ज और एसिडिटी से बचाव होगा। साथ ही वे दिनभर तरोताजा और एनर्जेटिक भी रहेंगी।
प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाएं?- What to Eat on an Empty Stomach in Pregnancy in Hindi
1. प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट फल खाएं
प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट आप फल खा सकती हैं। सुबह खाली पेट फल खाने आपको विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलेंगे। सुबह खाली पेट फल खाने से शरीर पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। ये सभी पोषक तत्व बच्चे और मां दोनों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन आपको सुबह खाली पेट खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। सुबह खाली पेट नारंगी, कीवी, अंगूर, आंवला जैसे फलों का सेवन करने से बचें। इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। यह पेट में जलन और दर्द का भी कारण बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- 2 महीने गर्भावस्था के लक्षण, शिशु का विकास और सावधानियां
2. प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट नट्स खाएं
नट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट बादाम, काजू, मूंगफली और अखरोट खाना लाभकारी हो सकता है। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, मैग्नीशियम, अमीनो एसिड, जिंक, कैल्शियम और फाइबर मिलेगा। रोज सुबह खाली पेट नट्स खाने से आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक रहेंगी। साथ ही नट्स खाने से आपके भ्रूण को भी पर्याप्त पोषक तत्व मिलेंगे। इसके लिए आप रात को नट्स भिगोकर रख दें, फिर सुबह खाली पेट इनका सेवन करें।
3. प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट साबुत अनाज खाएं
साबुत अनाज गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन्स, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अगर आप प्रेगनेंट हैं, तो सुबह खाली पेट दलिया, ओट्स और ब्राउन ब्रेड का सेवन कर सकती हैं। इनमें फाइबर अधिक होता है, इससे आप कब्ज और गैस की समस्या से बच सकती हैं। साथ ही आपका पाचन तंत्र भी सही से काम करता है। सुबह खाली पेट साबुन अनाज खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलता है।
4. प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट पोहा खाएं
सुबह के नाश्ते की शुरुआत हमेशा हल्के खाने से करें। इससे आप पूरे दिन अच्छा महसूस करती हैं। साथ ही आपका शरीर और मन भी हल्का महसूस करता है। इसके लिए आप सुबह पोहा या उपमा खा सकती हैं। पोहा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए आप चाहें तो इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकती हैं। पोहे को हेल्दी बनाने के लिए इसमें बीन्स, मूंगफली आदि शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में एक दिन में कितने फल खाएं? जानें कौन से फल खाने चाहिए कौन से नहीं
5. प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट इडली खाएं
अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो आप सुबह के नाश्ते में इडली और सांभर भी खा सकती हैं। यह भी एक अच्छा विकल्प है। इससे आपकी सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। इडली खाने से आपको पर्याप्त पोषक तत्व मिलेंगे और आप अच्छा महसूस करेंगी।
6. प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट अंडा खाएं
सबह के नाश्ते में आप अंडे का भी सेवन कर सकते हैं। अंडे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मां और भ्रूण दोनों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। आप सुबह खाली पेट अंडे को उबालकर खा सकते हैं। इसके अलावा अंडे का ऑमलेट भी खाया जा सकता है। अगर आप अंडा नहीं खाती हैं, तो प्रोटीन से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकती हैं।
साथ ही किसी भी पदार्थ के सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी चीज का सेवन न करें। साथ ही सुबह में आप कुछ खाने से पहले योग और ध्यान भी कर सकते हैं लेकिन इसे भी एक्सपर्ट की सलाह के बाद करें। इससे आपकी और बच्चे की सेहत अच्छी रहती है। साथ ही ध्रूमपान या शराब का सेवन बिल्कुल न करें। ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
(Image Credit: Freepik)
Read Next
Food For Fertility: बेहतर प्रजनन क्षमता के लिए क्या खाएं और किससे करें परहेज, जानिए IVF एक्सपर्ट से
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version