Falsa Benefits For Diabetes Patients In Hindi: फालसा, जिसे हम भारतीय शर्बत बेरी के नाम से भी जानते हैं। यह बहुत ही फायदेमंद फल है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, सोडियम, विटामिन-सी, आयरन और विटामिन-बी3 जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, यह एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से कई तरह बीमारियों का जोखिम कम होता है। यहां तक कि फालसा का सेवन करने से सूजन कम होती है और हार्ट डिजीज के रिस्क भी कम होते हैं। क्या आप जानते हैं कि फालसा डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। फालसा का सेवन करने से ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद मिलती है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर फालसा का सेवन (Falsa Khane Ke Fayde) करने से ब्लड शुगर को मैनेज करने में कैसे मदद मिलती है। इस बारे में हमने मने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
डायबिटीज के फालसा का सेवन करने के फायदे- Falsa Benefits For Diabetes Patients In Hindi
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
फालसा में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इसका मतलब है कि जब डायबिटीज के रोगी फालसा का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर का स्तर तुरंत स्पाइक नहीं करता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगी इसका सेवन कर अपने ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: फालसा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, औषधीय गुणों से भरपूर है ये फल
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
जैसा कि हमने कुछ देर पहले ही जिक्र किया है कि फालसा एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। डायबिटीज के रोगियों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है। उनके बीमार पड़ने का जोखिम भी ज्यादा होता है। यहां तक कि डायबिटीज के रोगियों में ऑक्सीडेटिव तनाव की प्रक्रिया स्वस्थ लोगों की तुलना में तेज होती है। वहीं, अगर फालसा का सेवन करें, तो ऑक्सीडेविट तनाव का स्तर कम हो जाता है, जो एजिंग प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है।
ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करता है
विशेषज्ञों की मानें, तो फालसा में फाइबर और कई तरह के अन्य बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। इनकी वजह से ब्लड शुगर के स्तर को रेगुलेट करने में मदद मिलती है। डायबिटीज के रोगियों के लिए यह उपयोगी तत्व है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फूड्स, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल
इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार
फालसा में कुछ पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ा सकते है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह डायबिटीज के रोगियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज
फालसा में मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होते हैं। कई बार डायबिटीज के रोगियों को मधुमेह से जुड़ी इंफ्लेमेशन के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। वहीं, फालसा का सेवन करने से इंफ्लेमेशन का रिस्क कम होता है और डायबिटीज के रोगी स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में फालसा खाने से मिलते हैं कई फायदे, गर्मी में जरूर खाएं ये हेल्दी फ्रूट
वेट मैनेजमेंट
फालसा वेट मैनेजमेंट के लिए भी जाना जाता है। इस फल में कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। जबकि, यह फल फाइबर का अच्छा स्रोत है। वजन को नियंत्रण में रखने में ऐसी चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए, जिसमें कैलोरी कम होती है। वैसे भी ध्यान रखें कि डायबिटीज के रोगियों के मोटापा सही नहीं है। इससे उनका ब्लड शुगर का स्तर बिगड़ सकता है। यहां तक कि कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। वहीं, फालसा का सेवन करने से वजन को नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकती है।
कुल मिलाकर, डायबिटीज के रोगियों के फालसा फायदेमंद फल है। इसे उन्हें अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। लेकिन, इसके पोर्शन का ध्यान अवश्य रखें। इसका कितनी मात्रा में सेवन करना है, यह बात बहुत मायने रखती है। अगर आप नियमित रूप से फालसा का सेवन करना चाहते हैं, तो बेहतर है कि एक बार एक्सपर्ट से सलाह ले लें।
All Image Credit: Freepik