गर्मियों का मौसम भले ही लोगों को कम पसंद हो लेकिन इस मौसम में फलों के राजा कहे जाने वाले आम का इंतजार सभी करते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर आम खाने से शरीर को एनर्जी के साथ-साथ फाइबर, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E, विटामिन B3 और कई तरह के मिनरल्स मिलते हैं, जिससे इस मौसम में शरीर को पोषण मिलता है और आप हेल्दी रहते हैं। लेकिन अगर आप आम का सेवन गलत तरीके से करते हैं तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद में आम के साथ दूध का सेवन नुकसानदायक बताया गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आम में विटामिन C के साथ कई ऐसे तत्वों की अच्छी मात्रा होती है जो दूध के साथ मिलने पर रिएक्शन कर सकते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आप आम की स्मूदी बनाने के लिए नारियल क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे न सिर्फ मैंगो स्मूदी का स्वाद अच्छा लगेगा, बल्कि शरीर को पोषण भी मिलेगा। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) बिना दूध के मैंगो स्मूदी बनाने की रेसिपी और फायदे बता रही हैं।
मैंगो स्मूदी कैसे बनाएं? - Mango Smoothie Recipe
मैंगो स्मूदी बनाने के लिए आप पके हुए मीठे आम का इस्तेमाल करें, जिससे कि आपको इसे मीठा करने की जरूरत न पड़े। स्मूदी बनाने के लिए 1 कप आम के पल्प में आधा कप नारियल पानी और इसकी क्रीम मिलाकर मिक्सी जार में डालकर स्मूदी तैयार करें। अगर आपको स्मूदी में मीठे की कमी लग रही है तो आप इसमें शहद मिला सकते हैं। नारियल क्रीम के साथ तैयार की गई ये मैंगो स्मूदी न सिर्फ स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या डायरिया होने पर आम खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
मैंगो स्मूदी के फायदे - Mango Smoothie Health Benefits
1. आम में प्राकृतिक रूप से विटामिन C और A जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शारीरिक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। वहीं नारियल क्रीम में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
इसे भी पढ़ें: कच्चा आम या पका हुआ आम: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व
2. आम और नारियल क्रीम दोनों में ही कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। ये विभिन्न इंफेक्शनों और बीमारियों के खिलाफ आपके शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।
3. आम और नारियल से बनी स्मूदी का सेवन करने से पाचन सिस्टम बेहतर होता है, इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और फाइबर गट को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
4. हार्ट हेल्थ के लिए भी मैंगो स्मूदी फायदेमंद होती है, इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर करने में सहायक होते हैं।
5. आम में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है, जिससे स्किन और बाल हेल्दी होते हैं। वहीं नारियल क्रीम में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे स्किन हाइड्रेटेड और ग्लोइंग होती है।
डायटिशियन ने बताया कि आम का सेवन करने से पहले इसे कुछ समय के लिए पानी में भिगोना जरूर चाहिए। ऐसा करने से आम में मौजूद फाइटिक एसिड का गुण कम हो सकता है, जिससे इसे खाने के बाद आपको पेट की गर्मी की शिकायत कम होगी।
आम का सेवन गर्मियों में लाभदायक होता है लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप किसी खास शारीरिक समस्या या बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version