Tue Oct 27, 2026 | 02:15 AM IST

Expert

क्या डायरिया होने पर आम खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Can You Eat Mango With Diarrhea In Hindi: कई बार डायरिया में आम खाने से कंडीशन बिगड़ सकती है। यह व्यक्ति की बॉडी सेंसिटिविटी पर निर्भर करता है।
क्या डायरिया होने पर आम खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानेंक्या डायरिया होने पर आम खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Can You Eat Mango With Diarrhea In Hindi: डायरिया पेट से जुड़ी समस्या है। कई बार फूड प्वाइजनिंग होने पर या बासी खा लेने पर या कोई खाना सूट न करने पर डायरिया हो सकता है। डायरिया होने पर मरीज को बहुत सोच-समझकर अपनी डाइट में बदलाव करने चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आसानी हजम हो सकता है और वह पोषक तत्वां से भी भरपूर होना चाहिए। दअरसल, डायरिया होने पर शरीर से काफी पानी बह जाता है, ऐसे में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के साथ-साथ कई तरह के पोषक ततवों की भी कमी हो जाती है। बहरहाल, कुछ लोग डायरिया होने पर आम का सेवन करते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि आम खाने से पेट गर्म हो जाता है, जिससे खराब हो सकती हैं अब सवाल ये उठता है कि इनमें से सच्चाई क्या है? इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।

क्या डायरिया होने पर आम खा सकते हैं?- Is It Safe To Eat Mango In Diarrhea In Hindi

Is It Safe To Eat Mango In Diarrhea In HindiIs It Safe To Eat Mango In Diarrhea In Hindi

वैसे तो आम खाना बिल्कुल सुरक्षित होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे फाइबर आदि। गर्मी के दिनों में हर कोई आम का मजा लेता है। मैंगो शेक, मैंगो स्मूदी, कच्चा आम, पका आम की तरह-तरह की वैराइटी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन, डायरिया होने की कंडीशन में आम खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि आम में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर कंटेंट होता है। यही नहीं, इसमें सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल, दोनों तरह के फाइर कंटेंट होते हैं। हालांकि, इससे मल त्याग की प्रक्रिया सामान्य हो जाती है। लेकिन, कुछ मामलों में यह भी देखा जाता है कि आम डायरिया जैसी कंडीशन के लिए सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को आम खिलाने से पहले ध्यान रखें डॉक्टर की ये सलाह, गलती करने पर हो सकता है डायरिया

डायरिया होने पर आम क्यों न खाएं

सॉल्यूबल फाइबर

सॉल्यूबल फाइबर पाचन तंत्र में सुधार करने के लिए जाना जाता है। इस तरह का फाइबर पाचन तंत्र में पानी को एब्साजर्ब करने में मदद कर सकता है। ऐसे में ढीला मल टाइट हो जाता है, जिससे दस्त से पीड़ित व्यक्ति को आराम मिल सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति के साथ हो, यह जरूरी नहीं है।

इनसॉल्यूबल फाइबर

इनसॉल्यूबल फाइबर ह मल त्याग को उत्तेजित कर सकता है। ऐसे में अगर किसी को दस्त या डायरिया है, तो आम खाने से उनकी कंडीशन खराब हो सकती है। हालांकि, उन लोगों के साथ हो सकता है, जो आम को छिलके साथ खाते हैं। आम के छिलके में बड़ी मात्रा में इनसॉल्यूबर फाइबर होता है।

इसे भी पढ़ें: Diarrhea Diet: डायरिया (दस्त) में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें पूरा प्लान

शुगर कंटेंट

आम में फ्रुक्टोज के साथ-साथ नेचुरल शुगर होता है। कुछ मामलों में, ज्यादा फ्रुक्टोज का सेवन करने से दस्त हो सकता है।

सेंसिटिविटी

कुल मिलाकर, यह कहा जा सकता है कि दस्त के दौरान आम खाना सुरक्षित है या नहीं, यह व्यक्ति की सेंसिटिविटी पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को लग सकता है कि आम लक्षणों को कम करने में मदद करता है, जबकि कुछ लोगों की कंडीशन आम खाने से बिगड़ सकती है। अगर आपको आम सूट न करे, तो डायरिया होने पर आम का सेवन न करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

→ जौ या चना का सत्तू? क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 16, 2024 18:54 IST

    Published By : Meera Tagore