अक्सर आपने देखा होगा कि गलत खाना खाने के कारण लोगों को दस्त यानी लूज मोशन हो जाते हैं। इसके चलते व्यक्ति थोड़ी थोड़ी देर में वॉशरूम के चक्कर काटता रहता है। यही कारण होता है कि व्यक्ति के शरीर में कमजोरी बढ़ने लगती है और कभी-कभी शरीर में पानी की कमी की समस्या भी हो जाती है। अब सवाल यह है कि ऐसी स्थिति में क्या खाएं और क्या नहीं आज का हमारा लेख इसी सवाल पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दस्त के दौरान आपकी डाइट कैसी हो। पढ़ते हैं आगे...
दस्त के दौरान क्या खाएं
यदि व्यक्ति के शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो गई है। तो ऐसे में वे जूस शिकंजी, नींबू पानी, glucon-d, नारियल पानी आदि का सेवन कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ वे अपनी डाइट में अनाज के साथ-साथ दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, दही, छाछ आदि को भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा डायरिया के दौरान व्यक्ति कुछ फल जैसे केला, सेब आदि को जोड़ सकते हैं। इसके अलावा चावल, चाय लेकिन कैफीन रहित, दलिया, ब्रेड, चावल का पानी भी दस्त से पीड़ित रोगी के लिए अच्छा विकल्प है।
1 - नाश्ते में व्यक्ति नारियल पानी के साथ-साथ केला भी मैश करके खा सकता है।
2 - 10 से 12 बजे के बीच में व्यक्ति दही या छाछ का सेवन कर सकता है ऐसा करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
3 - लंच के दौरान व्यक्ति उन चीजों का सेवन करें जिसके अंदर फाइबर कम मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में चावल और आलू खाते हैं साथ ही व्यक्ति लौकी का सेवन भी कर सकता है।
4 - शाम के समय व्यक्ति विटामिन सी युक्त संतरे का सेवन कर सकता है। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और दस्त में भी आराम मिलता है।
5 - रात को सोने से पहले व्यक्ति को हल्का भोजन करना चाहिए ऐसे में वह खिचड़ी, मूंग दाल या सूप का सेवन कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- World Health Day 2021: शरीर के लिए जरूरी है प्रोटीन, रुजुता दिवेकर से जानें प्रोटीन की कमी का शरीर पर असर
दस्त के दौरान किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?
1 - अधिक मसालेदार सब्जियों के साथ-साथ व्यक्ति को ज्यादा फाइबर वाले पदार्थों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
2 - अपनी डाइट से हरी सब्जियां, मटर, ब्रोकली और क्रीम, चिकन और वसायुक्त भोजन निकालें।
3 - व्यक्ति को डेयरी उत्पादों का सेवन जैसे मक्खन, दूध आदि अपनी डाइट में नहीं धोने चाहिए। लेकिन दही का सेवन दस्त के रोगियों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
नोट- दस्त की समस्या आम होती है लेकिन अगर यह समस्या 4 स 5 दिनों तक हो सोचने वाली है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लेें।
Read More Articles on Healthy diet in Hindi
Read Next
गर्मियों में अलसी और लौकी से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिश, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और रेसिपी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version