Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Expert

डायरिया होने पर आप भी खाते हैं सेब? एक्सपर्ट से जानें ऐसा करना सही है या नहीं

डायरिया होने पर आप सेब खा सकते हैं। लेकिन, इसे खाने का सही तरीका पता होना चाहिए और इसके पोर्शन साइज पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

डायरिया को हिंदी में दस्त कहा जाता है। इसका मतलब है लूज मोशन यानी जब बार-बार और पतले मल का त्याग होना। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत खराब होती है, क्योंकि इसकी वजह से व्यक्ति डिहाइड्रेट हो सकता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जब किसी व्यक्ति को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होती है, तब डायरिया होने का रिस्क रहता है। डायरिया से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप ऐसी डाइट लें, जिससे लूज मोशन को रोका जा सके। कई लोग इस स्थिति में खिचड़ी जैसी चीजें खाते हैं। कुछ लोग इस स्थिति में सेब भी खाते हैं। यह सच है कि सेब एक हेल्दी फल है। लेकिन, यह जान लेना बहुत जरूरी है कि क्या डायरिया में सेब खाना सही होता है? या इसके सेवन से डायरिया जैसी कंडीशन बिगड़ जाती है। इस बारे में जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से सलाह ली।  इस बारे में Yatharth Hospitals में  Consultant Physician and Diabetologist डॉ. अश्वनी कंसल से बात की।

क्या डायरिया में सेब खाया जा सकता है?- Is Apple Good For Stomach Problems

are apples good for diarrhea 01 (7)

डॉ. अश्वनी कंसल के अनुसार, आप डायरिया में सेब खा सकते हैं। हालांकि, आप डायरिया में इसका सेवन किस तरह कर रहे हैं, यह बात मायने रखती है। सेब में सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल किस्म का फाइबर होता है। सॉल्यूबल फाइबर का सेवन करने से पता मल सामान्य हो जाता है। असल में, सॉल्यूबल फाइबर की वजह से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जो कि डायरिया में मददगार साबित होता है।’ विशेषज्ञ आगे सलाह देते हैं कि अगर आप सेब का डायरिया में सेब का सेवन कर रहे हैं, तो इसके छिलके को हटाकर ही करें। तभी यह डायरिया में मददगार साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या मां का दूध बच्चों में दस्त का कारण बन सकता है? जानें डॉक्टर से

डायरिया में सेब का सेवन कैसे करें- Apple For Upset Stomach

जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि डायरिया में सेब का सेवन करने से पहले इसका छिलका रिमूव कर देता है। सवाल है, ऐसा क्यों कहा जाता है? डॉ. अश्वनी कंसल कहते हैं' "सेब के छिलके में अधिक मात्रा में इनसॉल्यूबल फाइबर होता है। जब आप डायरिया में इनसॉल्यूबल फाइबर का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से आपका पेट खराब हो सकता है और आपकी कंडीशन बिगड़ सकती है।"

डायरिया में कितनी मात्रा में सेब का सेवन करें?

डायरिया होने की स्थिति में किसी भी चीज का सेवन अधिक मात्रा में नहीं किया जाना चाहिए। डॉ. अश्वनी कंसल भी इस संबंध में आपको सलाह देते  हैं, "डायरिया में आप सेब को सीमित मात्रा में ही खाएं। डायरिया में आप सेब को पकाकर भी खा सकते हैं। वैसे तो डायरिया होने पर आपको अपनी डाइट में केला, चावल के साथ-साथ छिला हुआ सेब खाना चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य में सुधार तेजी से होने लगता है।"

इसे भी पढ़ें: डायरिया होने पर डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स, जल्दी होंगे ठीक

डायरिया में सेब खाने के फायदे-  Apple Benefits For Diarrhea

डायरिया के दौरान बार-बार पतला मल त्याग करने के कारण मरीज बहुत कमजोर हो जाता है और शरीर से इलेक्ट्रोलाइट भी असंतुलित हो जाता है। ऐसे में अगर आप छिला हुआ सेब खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम मिलता है। ध्यान रखें कि पोटैशियम की मदद से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का स्तर बढ़ सकता है और आपकी खोई हुई एनर्जी वापिस आ सकती है।

निष्कर्ष

डायरिया में छिला हुआ सेब खाना अच्छा होता है। लेकिन, इसकी मात्रा का ध्यान रखा जाना जरूरी है। साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि डायरिया में सेब को दवा का विकल्प नहीं समझा जाना चाहिए। वैसे तो सही ट्रीटमेंट की मदद से डायरिया का इलाज संभव है। लेकिन, अगर आप लापरवाही करते हैं, तो इससे आपकी कंडीशन बिगड़ सकती है, बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है और इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस भी हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • डायरिया में कौन से फल खाने चाहिए?

    डायरिया से राहत पाने के लिए बहुत जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। वास्तव में, डायरिया की वजह से शरीर से काफी मात्रा में पानी बह जाता है, जिससे बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। खैर, आप कई तरह के फल डायरिया में खा सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञ केला, चावल, छिला हुआ सेब और टोस्ट खाने की सलाह देते हैं।
  • क्या पेट के इंफेक्शन में सेब खा सकते हैं?

    पेट में इंफेक्शन किस वजह से हो रहा है, पहले इसका कारण जान लें। इसके बाद आप अपने इलाज पर फोकस करें। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या पेट के इंफेक्शन में सेब खा सकते हैं, इस बारे में विशेषज्ञ कहते हैं कि आप छिला हुआ सेब खा सकते हैं। हालांकि, इसकी मात्रा सीमित रखें और इन दिनों लाइट फूड खाना ज्यादा बेहतर होता है।
  • लूज मोशन होने पर क्या खाएं क्या नहीं खाएं?

    लूज मोशन होने पर आप दही चावल, खिचड़ी जैसी चीजें खाएं। इन दिनों आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए और ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए, जिससे पचाने में दिक्कत आती है।

Read Next

एक हफ्ते तक प्रोटीन न खाने से क्या होगा आपके शरीर का? देर होने से पहले जान लें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 14, 2025 20:26 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content