Doctor Verified

7 दिनों तक रोज सिर्फ फल खाएं तो क्या होगा? जानें शरीर पर इसका असर

Eating Only Fruits For A Week Effects: एक हफ्ते तक सिर्फ फल खाना सही नहीं होता है। इससे शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है और अन्य पोषक तत्वों का स्तर भी कम हो जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
7 दिनों तक रोज सिर्फ फल खाएं तो क्या होगा? जानें शरीर पर इसका असर


फल खाना हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, "फल विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत होते हैं। इसकी मदद से वजन संतुलित करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और पाचन क्षमता में सुधार होता है।" इसका साफ मतलब यह है कि हर व्यक्ति को अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन, आपने देखा होगा कि कुछ लोग हेल्दी लाइफस्टाइल के नाम पर डाइट में सिर्फ और सिर्फ फल शामिल करते हैं। यानी वे फल के अलावा कुछ नहीं खाते हैं। सवाल है, क्या लगातार सात दिनों तक सिर्फ फल खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में Yatharth Hospitals में  Consultant Physician and Diabetologist डॉ. अश्वनी कंसल की क्या राय है।

एक हफ्ते तक सिर्फ फल खाने से क्या होता है?

what happens if you eat only fruits for a week 01 (7)

पोषक तत्वों की कमी

डॉ. अश्वनी कंसल कहते हैं, "अगर आप लगातार एक हफ्ते तक सिर्फ और सिर्फ फल खाते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। असल में, जब आप सिर्फ फल खाते हैं, तो इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो फलों में प्रोटीन और फैट्स की कमी होती है। प्रोटीन की कमी की वजह से मसल्स में कमजोरी आ सकती है। वहीं, फैट की कमी की वजह से व्यक्ति को ब्रेन हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।"

इसे भी पढ़ें: क्या रात के खाने में सिर्फ फल खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें सेहत पर इसका प्रभाव

पाचन संबंधी समस्या

एक सप्ताह तक सिर्फ फल खाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। डॉ. अश्वनी कंसल आगे बताते हैं, "आपको यह जानकर हैरानी होगी कि फलों में फाइबर काफी मात्रा में होता है। अगर आप फाइबर इनटेक बढ़ा देते हैं, तो इसकी वजह से ब्लोटिंग, गैस और डाइजेशन का इश्यू हो सकता है। यहां तक कि सिर्फ फलों का सेवन करने से पेट में असहजता बढ़ जाती है और इर्रेगुलर बाउल मूवमेंट जैसी दिक्क्तें भी बढ़ जाती हैं।"

इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना 2 से अधिक फल खाना सेहत के लिए सही होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

ब्लड शुगर बढ़ना

डॉ. अश्वनी कंसल सलाह देते हैं, "फलों में काफी ज्यादा मात्रा में नेचुरल शुगर होता है। हालांकि, इसमें फाइबर होता है। इसके बावजूद, जब आप इसका सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से ब्लड शुगर तेजी से स्पाइक कर सकता है। यह स्थिति उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक होती है, जिन्हें डायबिटीज है या इंसुलिन रेसिस्टेंस की दिक्कत है। ध्यान रखें, अगर आप एक सप्ताह तक लगातार सिर्फ फल खाते हैं, तो इसकी वजह से आपकी शुगर क्रेविंग बढ़ सकती है।"

दांतों में सड़न

सप्ताह भर सिर्फ फलों का सेवन करने से दांतों में भी सड़न पैदा हो सकती है। इसका रिस्क तब बढ़ जाता है, जब आप दांतों की अच्छी तरह सफाई नहीं करते हैं। वैसे तो फलों में सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं। लेकिन, सिर्फ खाने से दांतों के इनामेल को क्षति पहुंच सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसमें एसिडिटी होती है, जो मुंह में जाकर बैक्टीरिया पैदा कर सकती हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • अगर मैं 10 दिन तक सिर्फ फल खाऊं तो क्या होगा?

    सिर्फ फल खाना अच्छा विकल्प नहीं होता है। वैसे तो फल पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके बावजदू, सभी पोषक तत्व फलों में नहीं होते हैं। दस दिनों तक लगातार फल खाने से मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और कैलोरी का स्तर भी कम हो सकता है।
  • कौन सा फल तेजी से वजन कम करता है?

    सेब, कीवी, अंगूर, संतरा जैसे कई फल हैं, जो तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं।
  • मोटापा कम करने के लिए सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए?

    मोटापा कम करने के आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पी सकते हैं। इसके अलावा, डिटॉक्स वॉटर भी आपके वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इस बता का ध्यान रखें कि मोटापा कम करने के लिए सिर्फ डाइट फॉलो करना सही नहीं है। आपको एक्सरसाज भी करनी चाहिए।

 

 

 

Read Next

पेट से जुड़ी समस्या रहती है तो रात में न खाएं ये 3 चीजें, हो सकते हैं बीमार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS