Doctor Verified

फल खाते समय भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना पड़ सकते हैं बीमार

फल हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इन्हें गलत तरीके से खाने से आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं फल को कैसे खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
फल खाते समय भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना पड़ सकते हैं बीमार


आज के समय में बीमारियों से बचाव, इम्यूनिटी मजबूत करने और हेल्दी रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना बेहद जरूरी है। ऐसे में लोग स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पोषक तत्वों से भरपूर फलों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। सभी फलों को खाने के अलग-अलग फायदे हैं। लेकिन कई बार फलों से मिलने वाला पोषक तत्व आपको सही तरह से नहीं मिल पाता है, जिसका कारण फलों को गलत तरीके से खाना है। दरअसल, अधिकतर लोग फलों को गलत तरीके से खाते हैं, जिस कारण ये आपके सेहत को फायदा नहीं पहुंचा पाते हैं। ऐसे में आइए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और आयुर्वेदिक डॉ. दीक्सा भावसार सावलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके फलों को खाने का गलत तरीका क्या है, इस बारे में बताया है।

आयुर्वेद के अनुसार फल खाने का गलत तरीका क्या है?

1. अपने फलों को दूध या दही के साथ मिलाकर न खाएं। आप चाहे तो पौधा आधारित दूध या दही के साथ खा सकते हैं। 

2. फलों का रस पीने से बचें, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा कम और नेचुरल शुगर ज्यादा होता है। बल्कि फलों का जूस आप पाचन खराब होने या दांत की समस्या होने पर पी सकते हैं। 

3. दोपहर के समय या देर रात को फल खाने से परहेज करें, क्योंकि ये गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: मानसून में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल और सब्जियां, एक्सपर्ट से जानें 

4. कच्चे फलों को दूध या फल के साथ न खाएं, बल्कि केवल पके फलों को ही दूध के साथ खाएं। 

5. पके मीठे आम को दूध के साथ मिलाकर खा सकते हैं। 

6. एवोकाडो को दूध के साथ मिला खाया जा सकता है, क्योंकि यह मलाईदार, मक्खन जैसा और थोड़ा कसैला होता है। 

इसे भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद कौन सा फल खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 

7. दूध के साथ बेरी न खाएं, क्योंकि जब दूध में बेरी मिलाकर खाया जाता है, तो यह पेट में धीरे-धीरे जमने लगता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। 

8. केला खाने में भले ही मीठा होता है, लेकिन दूध के साथ खाने के बाद उसका प्रभाव खट्टा हो जाता है। इसलिए, इन दोननों को एक साथ न खाने की सलाह दी जाती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

आयुर्वेद के अनुसार ताजे फल खाने में हल्के और पचाने में आसान होते हैं। इसलिए, आप फलों को खाने के साथ या तुरंत बाद या पहले इन्हें खाने से बचें। कोशिश करें कि फलों को बिना किसी अन्य खाद्य पदार्थ के साथ मिलाए बिना खाएं भोजन के साथ या बाद में नहीं और दूध के साथ भी फलों को मिलाकर खाने से परहेज करें। हालांकि, आप खाना खाने से 1 घंटे पहले या 2 घंटे बाद फल खा सकते हैं। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

दांत दर्द को दूर करता है एक्मेला ओलेरासिया, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके अन्य फायदे

Disclaimer