Expert

क्या रोजाना 2 से अधिक फल खाना सेहत के लिए सही होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

फलों का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। यहां जानिए, क्या प्रतिदिन 2 से अधिक फल खाना ठीक है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोजाना 2 से अधिक फल खाना सेहत के लिए सही होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें


तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और बिगड़ी खानपान की आदतों का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसके कारण कम उम्र से ही युवाओं को पेट से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। आज के समय में लोगों का न तो सोने का समय निर्धारित होता है और न ही जागने का, ऐसे में लोगों के शरीर पर इसका बुरा असर होता है। सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपके सोने और जागने का समय निर्धारित हो और आप रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। दरअसल, नींद के दौरान शरीर अपने आप को हील और डिटॉक्स करता है। हेल्दी रहने के लिए डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं, जिसे मानते हुए कई बार लोग एक साथ कई फलों को मिलाकर फ्रूट चाट खाते हैं। अगर आप भी एक बार में 2 से अधिक फलों को मिलाकर खाते हैं और ये जानना चाहते हैं कि क्या रोजाना 2 से अधिक फल खाना सेहत के लिए सही होता है? तो इस बारे में हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की है।

क्या रोजाना 2 से अधिक फल खाना सेहत के लिए सही होता है? - Is It Ok To Eat More Than 2 Fruits Per Day In Hindi

डॉक्टर श्रेय का कहना है कि हम रोजाना कितने फलों को मिलाकर खाते हैं इसका सेहत पर कुछ खास बुरा असर नहीं होता है। जब तक कि आप एक ही तासीर और स्वाद वाले फलों को साथ में खाएंगे। लेकिन व्यक्ति को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह सीजनल फलों का सेवन ही करें। जैसे कि वर्तमान समय में उत्तर भारत में अगर आप रहते हैं और सेब का सेवन करते हैं तो यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लोगों को फलों को खाने से पहले ये देखना चाहिए कि वो कैसे फल खा रहे हैं, यानी कहीं वो फल कोल्ड स्टोर वाले तो नहीं हैं या अलग-अलग तासीर के फलों को मिलाकर तो नहीं खा रहे।

Fruits

इसे भी पढ़ें: क्या रात के खाने में सिर्फ फल खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें सेहत पर इसका प्रभाव

डॉक्टर ने सलाह देते हुए कहा कि लोगों को फलों का सेवन करते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वह अपने आस-पास के राज्यों में होने वाले सीजनल फलों का सेवन ही करें। कई बार लोग विदेशी फलों जैसे कि अमेरिका और रूस के फलों का सेवन करना शुरू कर देते हैं, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि आप एक ही स्वाद के फलों यानी कि मीठे स्वाद के सीजनल फलों को साथ में मिलाकर खा सकते हैं लेकिन कभी भी खट्टे और मीठे फलों को एक साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। इससे पेट पर बुरा असर हो सकता है। आयुर्वेद में पाचन शक्ति को अग्नि कहा जाता है। यदि आपकी पाचन शक्ति मजबूत है, तो आप एक साथ अधिक फलों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन कमजोर पाचन शक्ति वाले व्यक्तियों को सीमित मात्रा में ही फल खाने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: हेल्‍दी रहने के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें ये 10 लो शुगर फ्रूट्स, नहीं बढ़ेगा ब्‍लड शुगर लेवल

फल खाने का सही तरीका क्या है? - What's The Healthiest Way To Eat Fruit

आयुर्वेद में प्राकृतिक पोषक तत्वों, विटामिनों और खनिजों से भरपूर मौसमी फलों का सेवन अधिक फायदेमंद माना गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि मौसम में उपलब्ध फल शरीर की आवश्यकताओं के अनुसार पोषण प्रदान करते हैं। ताजे और प्राकृतिक फलों का सेवन करना चाहिए। फलों का सेवन सुबह के समय करना लाभदायक होता है।

आयुर्वेद के अनुसार, दिन में दो से अधिक फलों का सेवन करना सही है, बशर्ते कि इसका सेवन संतुलित मात्रा में करें। व्यक्तियों को अपनी पाचन शक्ति और दोषों की स्थिति के अनुसार फलों का सेवन करना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या गुड़ की चाय पीना सेहत के लिए सच में फायदेमंद है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer