Doctor Verified

एक दिन में कितना कच्चा लहसुन खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

लहसुन खाना सेहत के लिए लाभदायक साबित होता है। यहां जानिए, एक दिन में कितना कच्चा लहसुन खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
एक दिन में कितना कच्चा लहसुन खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

लहसुन का इस्तेमाल खाना बनाने से लेकर कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन का भरपूर लाभ लेने के लिए कई लोग कच्चे लहसुन का सेवन भी करते हैं लेकिन अगर आप बिना एक्सपर्ट की राय के जरूरत से ज्यादा या कम कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं तो इसका फायदा नहीं मिलेगा बल्कि नुकसान हो सकता है। सल्फ्यूरिक एसिड से भरपूर लहसुन हार्ट को हेल्दी रखने में सहायक साबित हो सकता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल कर सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) रोजाना कितना कच्चा लहसुन खाना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं।

एक दिन में कितना कच्चा लहसुन खाना चाहिए? - How Many Cloves Of Garlic Should You Eat A Day In Hindi

डॉक्टर का कहना है कि कच्चा लहसुन सेहत के लिए लाभदायक होता है लेकिन इसका सेवन किसी डॉक्टर के परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए। एक सामान्य व्यक्ति एक दिन में 1 से 2 कच्चे लहसुन की कलियों का सेवन कर सकता है, इससे ज्यादा कच्चा लहसुन खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। एंटीआक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन निगलकर नहीं करना चाहिए बल्कि इसे चबाकर खाएं या कूटकर भी खा सकते हैं। इसे खाने के बाद आप ठंडा पानी न पिएं बल्कि हल्का गुनगुना या ताजा पानी ही पिएं।

इसे भी पढ़ें: Black Garlic Benefits: काला लहसुन खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, आज से ही करें डाइट में शामिल

कच्चा लहसुन खाने के फायदे - Benefits Of Eating Raw Garlic

1. लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन कंपाउंड शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम करने में सहायक हो सकता है। कच्चे लहसुन के सेवन से दिल की सेहत में सुधार हो सकता है।

2. कच्चे लहसुन के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, जिससे शरीर रोगों से लड़ने के लिए तैयार होता है।

3. लहसुन में मौजूद गुण शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में सहायक साबित हो सकते हैं।

raw garlic

इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं लहसुन, दालचीनी और नींबू की चाय, जानें रेसिपी और फायदे

4. लहसुन त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

5. कच्चा लहसुन शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक साबित हो सकता है।

6. जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए भी कच्चे लहसुन का सेवन लाभदायक हो सकता है। कच्चा लहसुन पाचन तंत्र को बेहतर करने में सहायक हो सकता है।

7. लहसुन में मौजूद तत्व कैंसर से लड़ने में सहायक साबित हो सकते हैं।

कच्चा लहसुन एक सुपरफूड है जो हमारे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। हालांकि, इसका सेवन सही मात्रा में करना बहुत जरूरी है। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के कच्चे लहसुन का सेवन करने से बचें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सहजन का पानी, जानें इसे बनाने का तरीका

Disclaimer