
Many Mini Meals Or One Big Meal A Day: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही तरीके से भोजन करने से आपको इसका पूरा फायदा मिलता है। आज के समय में ज्यादातर लोग बीमारियों की चपेट में सिर्फ इसलिए ही या रहे हैं, क्योंकि उनकी डाइट का पैटर्न ठीक नहीं है। डाइट या भोजन करने को लेकर अलग-अलग लोगों के अपने-अपने मत हैं। लेकिन गलत तरीके से भोजन करने से शरीर को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि दिन भर में कई बार छोटी-छोटी मील लेने से आपको ज्यादा फायदा मिलता है। तो वहीं कुछ लोग एक बार में ही पूरा भोजन करने में विश्वास रखते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं, शरीर के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है- एक बार में पूरा भोजन करना या दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा भोजन करना।
दिन में एक बार या थोड़ा-थोड़ा भोजन कई बार?- Many Mini Meals Or One Big Meal A Day in Hindi
एक बार पेट भरकर भोजन करना कुछ लोगों की आदत होती है। वहीं कुछ लोग समय न मिल पाने की वजह से भी ऐसा करते हैं। लेकिन फिटनेस फ्रीक और सेहत का ध्यान रखने वाले लोग एक बार में बड़ी मील का सेवन करने के बजाय छोटे पोर्शन का सेवन करने में विश्वास रखते हैं। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "दिन में एक ही बार भोजन करने की जगह पर छोटे-छोटे मील का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहता है और अन्य परेशानियों के खतरे को भी कम करने में मदद मिलती है।"

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने से लेकर हेल्दी रहने के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हैं ये 5 डाइट, जानें इनके फायदे और नुकसान
छोटे-छोटे मील का सेवन करने के फायदे
- मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है
- खाने पर नियंत्रण रहता है
- शरीर में एनर्जी का लेवल ठीक रहे
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद
- वजन बढ़ने का खतरा कम
छोटे-छोटे मील का सेवन करने से व्यक्ति को लगातार भूख का अनुभव हो सकता है। लेकिन सही समय पर खाने से ऐसा नहीं होता है। दिन में कई बार छोटे-छोटे मील का सेवन करते समय भोजन की मात्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा भोजन करने से आपको वजन बढ़ने की समस्या, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर आदि का खतरा हो सकता है।
बड़े मील का सेवन करने के नुकसान
- पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का खतरा
- वजन बढ़ने का खतरा
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
- डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा
इसे भी पढ़ें: ICMR के मुताबिक ऐसी होनी चाहिए भारतीय लोगों की डाइट, जानें किन चीजों को थाली में करें शामिल
व्यक्ति की शारीरिक जरूरत, स्वास्थ्य और उम्र के हिसाब से उसकी डाइट का पैटर्न भी अलग हो सकता है। डाइट का कोई भी पैटर्न अपनाने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से संतुलित मात्रा में भोजन करना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version