Expert

दिन का सबसे भारी भोजन कौन सा होना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

स्वस्थ रहने के लिए और बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप दोपहर में दिन का सबसे भारी भोजन खाएं, और सुबह या शाम को हल्का खाना खाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दिन का सबसे भारी भोजन कौन सा होना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


आज के भागम-भाग भरी जिंदगी में हम समय पर और हेल्दी खाने पर फोकस नहीं कर पाते हैं। जब समय मिला और जितना भोजन मिला खा लेते हैं। क्या आपको पता है, भले ही आप अपने खाने में हेल्दी चीजों को शामिल करें, लेकिन इसके बाद भी आप बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल, आप क्या खा रहे हैं, इसके साथ कब और कितना खा रहे हैं यह बात भी बहुत मायने रखती है। खाने में पोषक तत्वों को शामिल करना जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी खाने का पोर्शन भी है। ऐसे में योग एजुकेटर ग्रीशा ढींगरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि दिन का सबसे हैवी खाना कब खाना चाहिए?

दिन का सबसे भारी भोजन कब खाना चाहिए?

सुबह का भोजन कैसे करना चाहिए?

सुबह के समय, जब सूरज उग रहा होता है, और आपकी जठर अग्नि शुरू ही हुई होती है। तब हैवी खाना खाने से आपके पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। इसलिए, आप अपने दिन की शुरुआत हर्बल पानी, कमरे के तापमान वाले फल, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स या हल्के भोजन जैसे कि बाजरा या अनाज की खिचड़ी खाकर कर सकते हैं। अगर आपका शरीर वात प्रकृति, कमजोर या विटामिन की कमी है तो आप अनाज की खिचड़ी आदि के रूप में कार्बोहाइड्रेट का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, रोजाना नाश्ते में पराठे या रोटी खाना आपके शरीर के लिए बुरा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: खाना खाने के तुरंत बाद न खाएं फल, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान 

दोपहर का भोजन कैसे करना चाहिए?

दोपहर में, सूरज अपने चरम पर होता है, और आपकी पाचन अग्नि भी हाई होती है। इसलिए इस समय आप अपने दिन का सबसे भारी भोजन खा सकते हैं। दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपको अपना लंच खाना चाहिए। आप इस समय के दौरान सब्जियां, सलाद, करी, चावल, जो भी आप चाहते हैं, खा सकते हैं। यह आपके दिन का सबसे बड़ा भोजन होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: ज्यादा खाना खाने के बाद करें ये 5 काम, आसानी से डाइजेस्ट हो जाएगा खाना 

शाम को कैसे भोजन करना चाहिए?

शाम के समय, सूरज ढल रहा होता है, और आपकी जठर अग्नि भी कम हो रही होती है। इसलिए यह आपके दिन का सबसे हल्का भोजन होना चाहिए। आप खिचड़ी या सूप जैसी चीजों को अपने डिनर में शामिल कर सकते है। रात के समय हैवी खाना आपके शरीर में टॉक्सिक पदार्थों के जमा होने का 90 प्रतिशत कारण है, जो कई बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है। अच्छी नींद के लिए आप सोने से पहले और खाने के दो घंटे के अंतराल पर एक छोटा कप दूध भी पी सकते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Greesha Dhingra (@gree_yogabhyasi)

स्वस्थ रहने के लिए आप क्या खा रहे हैं, सिर्फ इस पर फोकस करना जरूरी नहीं है, बल्कि आप कब और कितनी मात्रा में खा रहे हैं ये भी बहुत आवश्यक है। इसलिए आप दिन के शुरुआत में हल्का भोजन, दोपहर में हैवी खाना और रात में हल्के फूड्स खाएं।

Image Credit: Freepik 

Read Next

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं इन 6 सब्जियों और फलों के छिलके, बिलकुल न फेंके

Disclaimer