
सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे न सिर्फ आप हेल्दी रहेंगे बल्कि स्किन और बाल भी अच्छे होंगे। यूं तो ज्यादातर लोग दिनभर कामों में बिजी रहते हैं, इस वजह से दिन में आराम नहीं कर पाते हैं लेकिन कई महिलाएं और पुरुष ऐसे भी हैं, जिन्हें दोपहर में रोज सोना पसंद होता है। आयुर्वेद में दोपहर या दिन के समय सोने को 'दिवास्वप्न' (Divaswapna in ayurveda) कहा जाता है, जिसके बारे में आयुर्वेद में काफी कुछ बताया गया है। हेल्थ का ध्यान रखने वाले कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर दोपहर में सोना कितना सही है? इस बारे में हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की है। यहां जानिए, आयुर्वेद के अनुसार दोपहर में सोना सेहत के लिए कितना सही होता है?
दोपहर में सोना सेहत के लिए कितना सही होता है - Is Sleeping In The Afternoon Good According To Ayurveda In Hindi
डॉक्टर श्रेय ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार दोपहर में सोना सभी के लिए सही नहीं होता है। इसके लिए भी कई नियम हैं, जिनके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर ने बताया कि सबसे पहले तो लोगों को ये बात जाननी चाहिए कि अगर आपको अपने पाचन सिस्टम को हेल्दी रखना है तो दोपहर के भोजन के तुरंत बाद तो बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए, बल्कि आप कम से कम 2 घंटे के बाद आराम कर सकते हैं। इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि 'दिवास्वप्न' यानी दोपहर में सोना सिर्फ वात और पित्त प्रकृति के लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या फ्रूट रायता सेहत के लिए अच्छा होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे और नुकसान
डॉक्टर ने सलाह दी कि लोगों को दोपहर में सिर्फ 20 से 30 मिनट की झपकी ही लेनी चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा देर तक सोते हैं तो आपका डाइजेस्टिव सिस्टम धीमा हो सकता है, जिससे अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार दोपहर में किन लोगों को सोना चाहिए?
1. जो लोग तनाव और एंग्जायटी की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए दिन में सोना फायदेमंद हो सकता है। इस दौरान उनका मन शांत होगा और शरीर में अच्छे हार्मोंस रिलीज होंगे।
2. ज्यादा बिजी लोगों के लिए भी दिन में कुछ समय के लिए सोना लाभदायक हो सकता है। जो लोग दिनभर ज्यादा मेहनत वाला काम करते हैं उन्हें दोपहर में 20 से 30 मिनट की नींद लेनी चाहिए।
3. अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या रिकवर हो रहे हैं तो आपको दिन में नींद लेनी चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी दिन के समय आराम करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सत्तू और हर्ब्स से बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये आयुर्वेदिक एनर्जी ड्रिंक, जानें रेसिपी और फायदे
दिन में कितने बजे सोना चाहिए? - What Is The Best Time To Sleep In Day
आयुर्वेद के अनुसार दोपहर में 2 से 5 बजे के बीच में झपकी लेने से दोषों को संतुलित करने और प्राकृतिक ऊर्जा यानी एनर्जी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
किन लोगों को दोपहर में नहीं सोना चाहिए?
जिन लोगों को ज्यादा आलस का एहसास होता है या जिन्हें दिनभर सुस्ती रहती है उन्हें दोपहर में सोने या झपकी लेने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि दोपहर में सोने से पाचन सिस्टम पर बुरा असर हो सकता है, इसके साथ ही सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version