
How To Control Anxiety: आज के समय कामकाज का प्रेशर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक कारणों से स्ट्रेस, एंग्जायटी या चिंता जैसी स्थिति हर किसी के जीवन का हिस्सा बन गयी है। एंग्जायटी एक मानसिक समस्या है, इस स्थिति में व्यक्ति को नकारात्मक विचारों की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनियाभर में एंग्जायटी जैसी मानसिक समस्याओं से जूझने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा हो गयी है। कुछ लोगों में बीमारी या स्वास्थ्य स्थिति की वजह से एंग्जायटी की समस्या हो सकती है। नकारात्मक विचारों के हावी होने पर मरीज को कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कई बार लोग मानसिक समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक इसका शिकार होने से मरीज की स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है। अब सवाल यह उठता है कि एंग्जायटी कैसे दूर या कंट्रोल कर सकते हैं? आइए जानते हैं एंग्जायटी दूर करने के टिप्स।
एंग्जाइटी दूर करने के आसान टिप्स- How to Control Anxiety in Hindi
एंग्जायटी की समस्या किसी एक कारण की वजह से नहीं होती है। इसके लिए कई कारण और स्थितियां जिम्मेदार मानी जाती हैं। कई बार लोगों में एंग्जायटी की समस्या आनुवांशिक कारणों से भी होती है। बहुत ज्यादा तनाव लेने वाले या नशा करने वाले लोगों को एंग्जायटी की समस्या का खतरा बहुत ज्यादा होता है। एंग्जायटी कंट्रोल करने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं-
इसे भी पढ़ें: सुबह उठने के साथ तनाव और चिंता से घिर जाते हैं तो ये टिप्स आएंगे आपके बड़े काम
1. योग और मेडिटेशन का अभ्यास करें
योग और मेडिटेशन का अभ्यास एंग्जायटी दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं को दूर करने के लिए रोजाना मेडिटेशन करना चाहिए। योग और मेडिटेशन का अभ्यास आपके दिमाग को शांत रखता है और शरीर में हैप्पी हॉर्मोन को रिलीज करने में मदद करता है।
2. पसंदीदा म्यूजिक सुनें
एंग्जायटी कम करने के लिए अपना पसंदीदा म्यूजिक सुनना बहुत फायदेमंद होता है। म्यूजिक सुनने से दिमाग को शांति मिलती है। शांत और सूदिंग म्यूजिक सुनने से आपको एंग्जायटी और स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याओं में फायदा मिलता है।
3. हेल्दी फूड्स का सेवन करें
हेल्दी और पौष्टिक फूड्स का सेवन मानसिक समस्याओं को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होता है। एंग्जायटी की समस्या में फल और हरी सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। हैप्पी हॉर्मोन रिलीज करने वाले फूड्स का सेवन करने से मानसिक समस्याओं में फायदा मिलता है।
4. अकेले रहने से बचें
अकेलापन कई बार इंसान के घातक हो सकता है। इसलिए एंग्जायटी को कंट्रोल करने के लिए अकेले रहने से बचना चाहिए। खुद को दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच रखें। ऐसा करने से स्ट्रेस, एंग्जायटी जैसी समस्याओं में आपको बहुत फायदा मिलेगा।
5. खुद को व्यस्त रखें
एंग्जायटी और स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याओं में खुद को व्यस्त रखने से फायदा मिलता है। अपनी पसंदीदा एक्टिविटी में मन लगाएं, खुद के लिए समय निकालकर पसंदीदा जगहों पर जाएं। ऐसा करने से आपको एंग्जायटी और स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याओं से उबरने में फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Anxiety Disorder: 4 तरह के होते हैं एंग्जाइटी डिसऑर्डर, जानें इनके लक्षण और उपचार
मानसिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है और मरीज की स्थिति और गंभीर हो सकती है। एंग्जायटी कंट्रोल करने के लिए आप ऊपर बताये गए टिप्स को अपना सकते हैं। समस्या बढ़ने पर आपको डॉक्टर या मनोचिकित्सक से संपर्क करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)